फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on three for making Aadhar card in a fake way

फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने में तीन पर रिपोर्ट

Sat, 14 Aug 2021 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Report on three for making Aadhar card in a fake way
कमालगंज थाने में पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन

कमालगंज। फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को उनका चालान कर दिया है। दो पकड़े गए लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
जहानगंज रोड पर स्थित एक मकान के सामने कैंप लगाकर आधार कार्ड बनाने व संशोधन का काम किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह किसी ने थाने पहुंचकर पुलिस से कैंप में फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने व संशोधन करने की शिकायत की। इस पर पुलिस ने छापा मारा।
विज्ञापन

आधार कार्ड बना रहे तीन युवकों सहित पांच लोगों को पकड़ लिया था। दो लैपटॉप, दो फिंगरप्रिंट स्कैनर, मुहर, फार्म आदि सामान भी जब्त कर लिया था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की। देर रात पुलिस ने दो युवकों को छोड़ दिया। दोनों कैंप में आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद शनिवार सुबह दरोगा अमित कुमार शर्मा ने गांव नई बस्ती निवासी श्रीओम उर्फ शिवम, नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली निवासी जितेंद्र व अमित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों युवकों से निजी स्थान पर आधार कार्ड बनाने का लाइसेंस मांगा तो नहीं दिखा सके।
युवकों ने बताया कि उनके पास श्रीओम के नाम से सीएससी आईडी थी, जो 16 जुलाई को बंद कर दी गई। दोपहर बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया।

यह सामान हुआ बरामद
एक वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड, 16 भरे हुए फार्म, चार खाली फार्म, एक स्कैनर, दो लैपटॉप, दो आई स्कैनर, दो फिंगर स्कैनर, दो प्रिंटर, दो वेबकैम, दो लैपटॉप चार्जर, एक ग्राम पंचायत अधिकारी की मुहर व अन्य उपकरण जब्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed