फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on mother-in-law, father-in-law and brother-in-law in the murder of youth

युवक की हत्या में दंपति समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Report on mother-in-law, father-in-law and brother-in-law in the murder of youth
फर्रुखाबाद। घर में युवक की हत्या कर शव अधबने मकान में दबाने की घटना में पिता की तहरीर पर दंपति और किशोर पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने युवक की पत्नी से कई घंटे पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव सरह निवासी अंकित अवस्थी (25) का शव सोमवार रात शहर कोतवाली के भगुआ नगला के एक निर्माणाधीन मकान में जमीन में दबा मिला था। पिता कन्हैया लाल अवस्थी ने अंकित के ससुर धर्मेंद्र चौहान, सास उमा और नाबालिग साले के खिलाफ हत्या कर शव दफनाने का मुकदमा दर्ज कराया। शव मिलने के साथ सोमवार रात पुलिस ने अंकित की पत्नी नेहा से थाने में करीब दो घंटे पूछताछ की थी। नेहा ने अंकित के साथ प्रेम विवाह किया था। पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
विज्ञापन

मंगलवार को अंकित के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें सिर में भारी वस्तु के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। गर्दन, सीने और चेहरे पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने यह दी तहरीर
पिता कन्हैया लाल अवस्थी ने तहरीर में बताया कि अंकित सात नवंबर को गांव के युवकों के साथ नोएडा नौकरी पर जा रहा था। वह पांचाल घाट टेंपो से उतर गया। वहां से परिचित धर्मेंद्र चौहान के घर भगुआ नगला चला गया। फोन पर उसने बताया था कि धर्मेंद्र के घर पर है। कुछ ही देर में उसका फोन स्वीच ऑफ हो गया। सुबह में गांव के युवकों से पूछा, तो उन्होंने अंकित के न आने की सूचना दी। भगुआ नगला पहुंचे तो धर्मेंद्र के घर ताले लगे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed