फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on four including husband for beating wife

Farrukhabad News: पत्नी को पीटने में पति सहित चार पर रिपोर्ट

Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Report on four including husband for beating wife
कमालगंज। कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी इच्छाराम ने क्षेत्र के गांव निशान नगला निवासी चमन, नरेंद्र, वीरेंद्र व सोनतारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा कि उसने पुत्री रागिनी का विवाह निशान नगला निवासी नेवीचंद्र से किया था। उसी घर में छोटी पुत्री स्वाति का विवाह चमन से कराया था। चार दिन पहले चमन शराब के नशे में घर पहुंचा। वह स्वाति से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। जब रागिनी बचाने गई तो उसको भी पीट दिया। घटना की सूचना पर रविवार को वह पत्नी के साथ गांव पहुंचा। उसे देख चमन गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed