फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on five including registrar in defrauding fraud

धोखाधड़ी कर बैनामा करने में रजिस्ट्रार सहित पांच पर रिपोर्ट

Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report on five including registrar in defrauding fraud
संकिसा। धोखाधड़ी कर बैनामा करने में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रजिस्ट्रार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव उनासी निवासी परमजीत सिंह ने सदर तहसील के रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह, जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव नगला टपुआ के मजरा कंचनपुर आशिक निवासी रंजीत सिंह, गांव उनासी निवासी प्रदीप कुमार, लंकुश, नेत्रपाल के खिलाफ एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 24 मई 2008 को गांव कुरार निवासी सुखवेंद्र सिंह से छह एकड़ जमीन सात लाख रुपये में खरादी थी।
भाई साहब सिंह व अपने नाम पर बैनामा कराया था। रंजीत सिंह, प्रदीप कुमार, लंकुश ने फर्जी वसीयत से 16 जनवरी को तहसीलदार सदर के यहां से आदेश पारित करा लिया। दस्तावेजों की छानबीन की तो पता चला कि जमीन के पहले मालिक अभयराम ने 1986 में सुखवेंद्र सिंह के नाम पर वसीयत कर दी थी।
विज्ञापन

रंजीत ने अभयराम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व वसीयत बनवाकर रजिस्ट्रार प्रद्युम्न सिंह से जमीन अपने नाम पर दर्ज करवा ली। जमीन की वर्तमान में 70 लाख रुपये कीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed