फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report on 17 people in Sotabahadurpur's fight

सोताबहादुरपुर की मारपीट में 17 लोगों पर रिपोर्ट

Tue, 06 Jul 2021 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Report on 17 people in Sotabahadurpur's fight
सोताबहादुरपुर की मारपीट में 17 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर से सटे सोताबहादुरपुर गांव में मकान निर्माण को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में हुई मारपीट में दोनों ओर से 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। चार घायलों का इलाज चल रहा है।
पूर्व प्रधान जमील अहमद के भाई युसुब सोमवार को अपने मकान के पिलर बनवा रहे थे। देर शाम पड़ोस के ही प्रधान नसरुद्दीन के लोगों ने वह जमीन अपनी बताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन

इससे प्रधान पक्ष के अली अहमद, अरूबाज, मुकीम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पूर्व प्रधान पक्ष के सोहराब, मकीम, तौसीफ, अली मोहम्मद, अरसद ने भी डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूर्व प्रधान जमील अहमद की तहरीर पर प्रधान नसरुद्दीन, निजामुद्दीन, मजारुद्दीन, सलमानक, अरबाज, जहूर, अली अहमद, मुस्तकीम व तौसीम तथा प्रधान पक्ष के अरबाज की तहरीर पर पूर्व प्रधान जमील, यूसुब, सलमान, मोहम्मद सोहराब उर्फ मन्ने, अय्याज, वसीम, मुन्ने व यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। घटनास्थल पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। नामजद आरोपी घरों से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed