फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report of woman's body burnt to death

महिला की हत्या कर शव जलाने में मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Report of woman's body burnt to death
महिला की हत्या कर शव जलाने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

अमृतपुर। महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फतेहगढ़ व शमसाबाद क्षेत्र से लापता दो महिलाओं के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खुशहाली के मजरा पंचम नगला के खेत के पास पतेल में महिला का अधजला शव मंगलवार दोपहर मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव खुशहाली नगला निवासी कृष्णवीर सिंह ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ महिला की हत्या कर शव जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला प्रीतम व शमसाबाद थाने से गायब महिलाओं के परिजनों को बुलाकर पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त का प्रयास किया था। एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि जनपद के अलावा आसपास के जिलों में महिलाओं व युवती के गायब होने के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीण की तहरीर पर हत्या कर शव को जलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिये हत्यारों की तलाश
सर्विलांस की टीम ने घटनास्थल पर 20 घंटे में रेंज में आए सभी मोबाइल नंबरों की सूची बनाकर उसमें संदिग्ध नंबरों को छांटने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसे हत्यारों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed