फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report filed against nine students in gang rape

छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Jan 2020 06:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Report filed against nine students in gang rape
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा के पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। घटना के दिन वह ड्यूटी पर गए थे। मां और बेटी घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

रिश्तेदारी के युवक छात्रा को नव वर्ष की पार्टी देने के नाम पर घर से बुला ले गए थे। आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। खोजने पर मां को बेटी रिश्तेदार के घर पर बंद मिली।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने रिश्तेदार जयवीर बाथम, दुलारी पत्नी जयवीर, अर्जुन बाथम, करन बाथम पुत्रगण जयवीर निवासीगण न्यू शिवाजी कालोनी भोलेपुर, अजय बाथम व उसकी पत्नी सरलेश बाथम निवासी बजरिया थाना मऊदरवाजा, अंजली व उसके पति विनोद निवासी मोहल्ला हाथीखाना, विशाल निवासी नेकपुर चौरासी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जानमाल की धमकी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया कि जयवीर उसका रिश्तेदार है। इससे उसका घर में आना जाना था। पति रेलवे में कर्मचारी हैं। 3 जनवरी को पति ड्यूटी पर गए थे। वह व उसकी 14 वर्षीय पुत्री जो कक्षा 10 की छात्रा घर पर थीं। तभी रिश्तेदार जयवीर के पुत्र करन, अर्जुन अपने दोस्त विशाल को लेकर घर आए। इन लोगों ने उन दोनों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
वह पुत्री को इन लोगों के पास बैठाकर चाय बनाने चली गई। चाय पीने के बाद करन व अर्जुन ने पुत्री को नववर्ष पर पार्टी में ले जाने को कहा। पहले उसने मना कर दिया। दोनों भाइयों ने बेटी को शीघ्र ही घर वापस भेजने की बात कह उसे मना लिया। इस पर पुत्री को उनके साथ भेज दिया। काफी देर बाद भी पुत्री घर नहीं आई तो में खोजबीन की।
जयवीर के घर गई तो वहां ताला पड़ा था। करन से कई बार पूछा तो उसने बताया कि पुत्री विनोद व अजय के पास है। जब विनोद के हाथीखाना स्थित निवास पर गई तो पुत्री वहां बंद मिली। पुत्री ने बताया कि करन, अर्जुन, विनोद, अजय, विशाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। 4 दिसंबर को उसने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज करने में देरी
शासन समेत नोडल अफसर एडीजी ने महिलाओं संबंधी अपराधों में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। फिर भी फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह ने नाफरमानी कर दी। महिला ने छात्रा के साथ 4 दिसंबर को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने की जगह पहले दूसरे पक्ष से वार्ता कर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया।
पुलिस ने मंगलवार रात मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed