{"_id":"62c87cc95d4da6674b045065","slug":"report-dhamki-maarpeet-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-property-dealer-farrukhabad-news-knp7065593165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः प्रापर्टी डीलर समेत 11 लोगों पर जान लेवा हमले का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः प्रापर्टी डीलर समेत 11 लोगों पर जान लेवा हमले का मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जमीन पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग में प्रापर्टी डीलर समेत 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ के गांव धंसुआ निवासी विकास कटियार की जमीन पर गुरुवार शाम को जय नारायन वर्मा रोड निवासी प्रापर्टी डीलर कुुशल परिहार साथियों के साथ कब्जा कर रहे थे। इसको लेकर विकास और प्रापर्टी डीलर में विवाद हो गया था।
प्रापर्टी डीलर व उनके साथियों ने फायरिंग करने के बाद बटों से मारपीट कर विकास को घायल कर दिया था। विकास की तहरीर पर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर कुशल परिहार, अचर परिहार, अमल परिहार, मसेनी निवासी रवि प्रताप उर्फ नटिया, मोहम्मदाबाद के गांव गुडगांव निवासी धर्मेंद्र सिंह राठौर और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।