{"_id":"6295085b856d0c420a1f4988","slug":"report-dahej-hatya-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp699742973","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव कार में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का शव कार में मिला
विज्ञापन
सोनी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों के पहुंचने पर उसका शव कार में मिला। ससुरालीजन भाग गए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के गांव जसमई निवासी पूर्व प्रधान बलवीर सिंह ने पुत्री सोनी (26) की शादी 28 नवंबर 2021 को मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव पखना निवासी इंद्रेश कुमार के साथ की थी। इंद्रेश दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है।
शादी के बाद से वह घर से ही काम कर रहा था। सोमवार सुबह इंद्रेश के पिता सुरेश ने बलवीर को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। इस पर बलवीर परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्हें सोनी का शव घर के बाहर खड़ी कार में मिला।
विज्ञापन
सोनी के सभी ससुरालीजन भाग गए थे। बलवीर ने फांसी लगाकर हत्या करने के बाद शव कार में रखने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने बलवीर की तहरीर पर इंद्रेश, उसके पिता सुरेश चंद्र, मां स्नेहलता, देवर कमल व ननद पूजा के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे।