{"_id":"58e3df454f1c1b41485b43a4","slug":"report-against-four-including-center-administrator","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व्यवस्थापक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व्यवस्थापक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सात अप्रैल को होने वाले इंटर के गणित द्वितीय प्रशभनपत्र का पेपर सोमवार को एक परीक्षा केंद्र पर बांट देने के मामले में प्रभारी डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक समेत चार शिक्षकों के खिलाफ मोहम्मदाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के श्रीसीताराम पाल इंटर कालेज चंपापुरी मदनपुर में सोमवार को द्वितीय पाली में होने वाले इंटर के गणित प्रथम प्रशभनपत्र के स्थान पर सात अप्रैल को होने वाले इंटर के गणित द्वितीय का पेपर परीक्षार्थियों को बांट दिया गया था।
जानकारी मिलने पर डीआईओएस ने सचल दल प्रभारी एपी सिंह को जांच के लिए भेजा दिया था। सचल दल प्रभारी की रिपोर्ट में भी केंद्र व्यवस्थापक समेत चार शिक्षकों की लापरवाही की बात सामने आई है
विज्ञापन
। इस पर प्रभारी डीआईओएस पुरुषोत्तम सिंह यादव ने केंद्र व्यवस्थापक हर्ष कुमार, सहायक केंद्र व्यवस्थापक आलोक कुमार, परीक्षा प्रभारी लाल बिहारी और शिक्षक संतोष कुमार के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर लिखाई है।
इसमें कहा गया है कि परीक्षा ड्यूटी कार्य में उक्त लोगों ने घोर लापरवाही बरती है। उधर, पूर्व केंद्र व्यवस्थापक हर्ष कुमार का कहना है कि विद्यालय के पूर्व केंद्र व्यवस्थापक केंद्र पर नकल कराने को लेकर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। इसी कारण यह भूल हो गई। भूलवश प्रश्नपत्र का गलत बंडल खुल गया।