{"_id":"67c88f1214f08127870cff39","slug":"repair-work-started-on-panchal-ghat-ganga-bridge-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-121394-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांचाल घाट गंगा पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांचाल घाट गंगा पुल पर मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल पर मरम्मत को लेकर भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। मार्ग परिवर्तित करने के चौथे दिन पुल पर काम शुरू करा दिया गया। वहीं, कुछ रोडवेज बसों की आवाजाही पर भी रोक लगाने के लिए हाइट बैरियर लगाया गया।
दो मार्च से पांचाल घाट पुल पर मरम्मत कार्य के कारण भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद भी रोडवेज की कुछ बसों सहित प्राइवेट बसों का आना-जाना बदस्तूर जारी था। चौथे दिन एनएचएआई के कर्मचारियों ने पुल पर सफाई का काम शुरू कर दिया। पुल के दक्षिणी ओर से मशीन लगाकर पुल की सड़क पर एकत्र मिट्टी साफ की जाने लगी। दो दिन सफाई कार्य चलने के बाद मरम्मत का कार्य शुरू होगा। काम शुरू होने के दौरान भी बसों के साथ ही कुछ एक अन्य भारी वाहन गुजरते रहे। इससे पुल पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इसको देखते हुए कार्यदायी संस्था ने बरेली की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाने का काम शुरू किया। पूरी सड़क पर दो हिस्सों में बैरियर लगाने से अब पूरी तरह से वाहनों का पुल की ओर प्रवेश बंद हो गया है।
वहीं, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं की ओर से आने वाली बसों को अस्थायी बस अड्डे पर रोका गया। यहीं से सवारियों को बस में बैठाने और उतारने को लेकर काम चलता रहा। शाहजहांपुर और हरदोई से आए कर्मचारियों के रुकने के लिए टेंट भी लगाया गया। कूड़े के ढेर पर लगाए गए टेंट तक पहुंचने में ही कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। कर्मचारियों ने टेंट स्थल पर सफाई कराने के साथ ही गद्दे डलवाने और बिजली का प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन
तेज हवा के साथ उड़ रही धूल, कर रही परेशान
तेज हवा के साथ धूल उड़ने से यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पांचाल घाट गंगा किनारे बालू और कल्पवासियों के छोड़े गए कूड़े कचरा हवा में उड़कर अस्थायी बस अड्डे की ओर जा रहा है। धूल भरी तेज हवा के चलते कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों के कपड़े खराब हो रहे हैं। गंदगी के कारण मक्खियों का प्रकोप भी बहुत है। कर्मचारियों ने मक्खियों से निजात दिलाने के लिए छिड़काव कराने की मांग की।
ई रिक्शा के सड़क पर जमघट पर रोक
बसों से उतरने वाली सवारियों को बैठाने के लिए ई रिक्शा चालक सड़क पर ही रिक्शा लगा लेते थे। पुलिस की सख्ती के चलते अब ई रिक्शा चालक अस्थायी बस अड्डे पर सवारियां लेकर पहुंचने लगे हैं। यात्रियों को उतारने और शहर के लिए लाने के लिए कर्मचारी उन्हें एक स्थान पर ठहरने का निर्देश देते रहे।
सड़क पर टेंपो और ई-रिक्शा का जमघट नहीं लगने दिया जाएगा। पिकेट पर तैनात पुलिस को रोडवेज बसों को डबरी मोड़ पर न रोकने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -सतेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी, फतेहगढ़