फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Repair of Panchal Ghat bridge starts from today, route diversion till 31st

Farrukhabad News: आज से पांचाल घाट पुल की मरम्मत शुरू, 31 तक रूट डायवर्जन

Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Repair of Panchal Ghat bridge starts from today, route diversion till 31st
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पुल की मरम्मत रविवार से शुरू होगी। इसके लिए बड़े वाहनों का रूट परिवर्तित किया गया है। वाहनों को मोड़ने के लिए चयनित स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। हालांकि, छोटे वाहन पुल से निकलते रहेंगे। 31 मार्च तक रूट डायवर्जन लागू रहने के साथ ही इस अवधि में काम पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने पीडी व सहायक अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 सी (बेवर से अल्लाहगंज खंड) स्थित पांचाल घाट गंगा के पुल की मरम्मत के लिए दो मार्च से 31 मार्च तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इस संबंध में एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ सुभाष राजपूत व वीएन चौधरी ने बस व ट्रक चालकों की बैठक बुलाई। उन्हें रूट डायवर्जन के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने 31 मार्च तक रूट डायवर्जन करने के साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को काम में लापरवाही के लिए पहले से ही सतर्क कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोबारा रूट डायवर्जन नहीं दिया जाएगा। इस अवधि में मरम्मत कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। काम अधूरा रहने पर पूरी तरह परियोजना निदेशक व सहायक अभियंता को दोषी मानते हुए एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को पुल से निकलने की छूट

पांचाल घाट पुल की मरम्मत के लिए 31 मार्च तक बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इस दौरान छोटे वाहन जैसे दो पहिया, कार, स्कूल बस, टैक्सी, एंबुलेंस सीधे पुल से होकर निकलते रहेंगे। इसके अलावा किसानों को राहत देने के लिए कृषि संबंधी फसल, आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली, खाद आदि से भरे वाहनों को प्रातः चार से सुबह आठ बजे तक ले जाने की अनुमति दी गई है।
इस तरह डायवर्ट होंगे वाहन

-छिबरामऊ से आने वाले व बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली व हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को थाना जहानगंज क्षेत्र के बहोरिकपुर तिराहे से मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, फैजबाग व शमसाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है।
-इटावा व मैनपुरी से आने वाले तथा बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली व हरदोई जाने वाले भारी वाहनों को थाना मोहम्मदाबाद के रोहिला चौराहे से नवाबगंज, फैजबाग व शमसाबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है।
-जनपद शाहजहांपुर स्थित जरियनपुर चौराहे पर बदायूं, मुरादाबाद की ओर से आने वाले व फर्रुखाबाद आने वाले वाहनों को शमसाबाद, फैजबाग होते हुए डायवर्ट किया गया है।


-हरदोई, बरेली व शाहजहांपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को राजेपुर क्षेत्र के डबरी मोड़ से राजेपुर, अमृतपुर, जरियनपुर, शमसाबाद की ओर से निकाला जाएगा।



10 स्थानों पर लगाए गए संकेतक बोर्ड

गंगा पुल की मरम्मत के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों को इसकी जानकारी देने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसमें रोहिला चौराहा, बघार तिराहा, बहोरिकपुर चौराहा, शमसाबाद, नवाबगंज, राजेपुर, जमापुर मोड़, डबरी मोड़ आदि स्थानों पर संकेतक बोर्ड लगेंगे। इससे भारी वाहन चालकों को अपना रास्ता तय करने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed