फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   regional organization minister criticized Government

क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने प्रदेश सरकार को कोसा

Tue, 24 Feb 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Feb 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
regional organization minister criticized Government
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बालचंद्र मिश्र ने कानून व्यवस्था पर
विज्ञापन
सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा से जवाब लेगी। पत्रकारों से वार्ता में मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इटावा के लोग कानपुर में जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कहा कि बार-बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अब हमें संकोच होने लगा है। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में प्रदेश

की जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। वह अगले 2017 केे विधानसभा चुनाव में सपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.30 करोड़  लोग भाजपा से  जुड़ चुके हैं।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर कम से कम सौ सदस्य बनाने की अपील की। इस दौरान वीरेंद्र कठेरिया, अमर सिंह खटिक, बेंचेलाल खटिक, प्रवेश कोरी, आदेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। वार्ता से पहले उन्होंने लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह पाल के पितौरा स्थित आवास पर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।

28 तक जमा करें सदस्यता फार्म
 भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सदस्यता में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सदस्यता फार्म 28 फरवरी तक जमा करवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को आवास विकास कालोनी स्थित गेस्ट हाउस में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के पेंच कसे। उन्होेंने मंडल प्रवासी और मंडल विस्तारकों से सदस्यता अभियान की जानकारी ली।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 28 फरवरी तक व्यक्तिगत तथा बूथ सदस्यता फार्म जमा कर लिए जाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बचे हुए दिनों में सदस्यता अभियान को गति देने की बात कही। बैठक में डा. रजनी सरीन, सत्यपाल सिंह, विमल कटियार, रामवीर शुक्ला, अजीत महाजन, राजीव सिंह, कुलदीप दुबे, संजीव गुप्ता, मीरा सिंह, सुमन राठौर, सुघर सिंह, संजू शर्मा, पदीप सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed