फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Regardless of any compulsion, a must read

चाहे हो कोई मजबूरी, पढ़ना बहुत जरूरी

Fri, 06 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Regardless of any compulsion, a must read
स्कूल चलो अभियान रैली को झंडी दिखाकर रवाना करतीं चेयरमैन वत्सला अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली में बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल झांकियों में राहगीरों का मनमोह लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की जागरुकता रैली प्राथमिक विद्यालय रकाबगंज से निकाली गई। रैली को पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 42 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

साक्षरता संदेश लिखी गईं तख्तियां पकड़े बच्चे, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई के भेष में बच्चों ने धार्मिक सद्भावना का संदेश दिया। रैली के आगे विद्या की देवी मां सरस्वती की अनुपम झांकी चल रही थी। रैली में शामिल बच्चे नारे लगाते हुए पक्का पुल, रकाबगंज, टाउनहाल तिराहा होते हुए नगरपालिका कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां रैली का समापन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को हर हाल में स्कूल भेंजे।
विज्ञापन


14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से घरों व दुकानो में काम न कराया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बच्चों को स्कूल भेजने से काम नहीं चलेगा। शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार की जरूरत है। रैली में नगर शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल, जिला समन्वयक अनिल शर्मा, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव, केवी सिंह, आलोक, मनीष, चमन शुक्ला, सुधीर कुशवाह, रमन मिश्रा, कृपाशंकर, संजय तिवारी, रेशमा बानो, मनोरमा कनौजिया, प्रीती भारद्वाज, मंजू तिवारी, रोली पांडेय, ब्रजराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed