फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Recommendation to install a 50 feet high statue of Bholenath on Panchalghat Ganga bank

Farrukhabad News: पांचालघाट गंगा तट पर भोलेनाथ की 50 फीट ऊंची मूर्ति लगाने की सिफारिश

Tue, 27 May 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 27 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to install a 50 feet high statue of Bholenath on Panchalghat Ganga bank
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलते सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य। - फोटो : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलते सांसद मुकेश राजपूत व विधायक सुशील शाक्य।
फर्रुखाबाद। हरिद्वार की तर्ज पर पांचालघाट बनाने के लिए सांसद ने गंगा में या तट पर भगवान भोलेनाथ की 50 फीट ऊंची मूर्ति लगाने की पर्यटन मंत्री से सिफारिश की। इसके साथ ही 85 मीटर घाट बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से उनके लखनऊ स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्हाेंने कहा कि पांचालघाट गंगा तट से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। यहां एक माह का कल्पवास करने श्रद्धालु बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। इससे हरिद्वार का नजारा दिखता है। पांचालघाट का सुंदरीकरण चल रहा है। उन्होंने पर्यटन मंत्री को प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि 85 मीटर घाट की लंबाई और बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही गंगाजी की धार में या गंगा तट पर भगवान शंकर की 40-50 फीट ऊंची मूर्ति लग जाए तो हरि की पौढ़ी का नजारा भक्तों को दिखेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा सांसद ने पर्यटन मंत्री से हथियापुर तिराहे या जसमई दरवाजा तिराहे पर आवंती बाई की मूर्ति लगवाने की मांग की। सांसद ने बताया कि उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर से मुलाकात कर रोडवेज बस अड्डे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने के लिए शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है। सांसद के साथ अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed