फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Recognition of schools giving wrong data will be terminated

गलत डाटा देने वाले स्कूलों की मान्यता होगी समाप्त

Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Recognition of schools giving wrong data will be terminated
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने के लिए जिन विद्यालयों ने शिक्षकों का गलत डाटा अपलोड किया है। उनकी मान्यता समाप्त की जाएगी। इसके लिए अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जिला विद्यालय निरीक्षक को समीक्षा कर मान्यता समाप्ति की कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लगाई है। इसके लिए राजकीय, अनुदानित और वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों से शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया गया था। कुछ वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने शिक्षकों का डाटा गलत अपलोड कर दिया। इससे ऑनलाइन पोर्टल से ड्यूटी लगाने में विसंगति हुई।
विज्ञापन

यह मामला शासन स्तर पर हुई समीक्षा में सामने आया। इसको शासन ने गंभीरता से लिया। प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेश दिया कि जिला स्तर पर समीक्षा की जाए। जिन वित्तविहीन विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा गलत अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन वित्तविहीन विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आदेश मिल गया है। आदेश के आधार पर समीक्षा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed