{"_id":"5825fabd4f1c1b342fb3a95b","slug":"rbi-framed-screw-again-on-the-distribution-of-new-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने नए नोटों के वितरण पर फिर फंसाया पेंचa pench RBI framed screw ag","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई ने नए नोटों के वितरण पर फिर फंसाया पेंचa pench RBI framed screw ag
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
नए नाोट िददिख्ााते लाोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
2000 व 500 के नए नोट की खेप शनिवार को करीब 12 बजे तक यहां पहुंच जाएगी। फिलहाल आरबीआई ने नई करेंसी बांटने के लिए अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई है। एसबीआई के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एसके पाठक का कहना है कि शनिवार दोपहर के बाद रोक हटने की उम्मीद है। इसके बाद सभी शाखाओं में नई करेंसी पहुंचा दी जाएगी।
फर्रुखाबाद जिले को भेजी गई नए नोटों की खेप आरबीआई की चूक के कारण मैनपुरी चली गई थी। शाखा प्रबंधक का कहना है कि मैनपुरी से संपर्क करके उन्होंने नई करेंसी प्राप्त करने के आदेश ले लिए हैं। दोपहर 12 बजे तक यह करेंसी यहां आ जाएगी लेकिन इसके वितरण करने में आरबीआई ने फिर पेंच लगा दिया है।
आरबीआई ने एसबीआई फर्रुखाबाद के वरिष्ठ प्रबंधक एसके पाठक को पत्र लिखकर अग्रिम आदेश तक करेंसी के वितरण पर रोक लगाई है। शाखा प्रबंधक पाठक का कहना है कि वह 1 बजे तक आदेश प्राप्त कर लेंगे और इसके बाद जिले की शाखाओं में नई करेंसी का वितरण करा देंगे।