फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rape victim girl gives birth to a son

Farrukhabad News: दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बेटे को दिया जन्म

Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rape victim girl gives birth to a son
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने घर पर ही बेटे को जन्म दिया। परिजन जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी लाए, जहां पर दोनों को स्वस्थ बताते हुए घर भेज दिया गया। मामले के आरोपी अभी जेल में हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी से उसके गांव के ही दो युवकों ने करीब आठ माह पूर्व दुष्कर्म किया था। जब किशोरी पांच माह की गर्भवती हुई तो परिजनों को जानकारी हुई। किशोरी की मां ने 31 अगस्त को गांव के आरोपी पंकज व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा गया कि दोनों युवक उसे जबरन पकड़कर खाली मकान में ले गए। वहां अमित ने उससे दुष्कर्म किया। पंकज रखवाली करता रहा।
विज्ञापन

पंकज को मृतक आश्रित में प्राथमिक विद्यालय में चपरासी की नौकरी मिली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों की अभी जमानत नहीं हुई है। शुक्रवार को किशोरी के प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसने घर पर ही बेटे को जन्म दिया। इसके बाद परिजन जच्चा बच्चा को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को स्वस्थ बताया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed