{"_id":"61784b6b4d7544627e3dd909","slug":"rape-of-a-girl-who-went-to-defecation-case-registered-farrukhabad-news-knp6605802144","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच करने गई युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। शौच करने गई युवती के साथ युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दबिश मारी, लेकिन वह अपने घर में नहीं मिला। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा। डॉक्टर के चले जाने से मेडिकल नहीं हो सका।
थाना क्षेत्र के काली नदी के पास के एक गांव निवासी 18 वर्ष की युवती मंगलवार की सुबह चार बजे खेत में शौच करने के लिए गई थी। गांव के निवासी युवक शिवा चतुर्वेदी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता ने थाने जाकर शिवा चतुर्वेदी के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी घर से भाग गया। दरोगा राजेश ने महिला सिपाही से युवती के बयान दर्ज कराए।
युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया। कोविड टेस्ट के बाद मेडिकल होने से पहले महिला डॉक्टर अस्पताल से चली गईं, जबकि एसओ ने महिला डॉक्टर से मेडिकल करने को लेकर बात भी की थी।
विज्ञापन
एसओ देवेश कुमार ने बताया कि युवती से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला डॉक्टर से बात होने के बाद भी युवती का मेडिकल नहीं किया गया। बुधवार को युवती को भेजकर मेडिकल कराया जाएगा।