{"_id":"83126cea2964b8a08083154bab80add5","slug":"ramnagari-began-settling-in-the-city-of-tents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगरिया में बसने लगा तंबुओं का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरिया में बसने लगा तंबुओं का शहर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर लगने वाले मेला श्री रामनगरिया के क्षेत्र में तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले में कल्पवासियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। सोमवार को बंधा से दुर्वाषा ऋषि आश्रम तक बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
मेला श्री रामनगरिया का उद्घाटन 23 जनवरी को होगा। सोमवार को मेला कोतवाली के सामने से पुल के नीचे लगे अस्पताल तक जाने वाली सड़क पर पुआल बिछाया गया। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि अस्पताल से एंबुलेंस निकलने में दिक्कत न हो इसके कारण अस्पताल जाने वाली सड़क पर पुआल बिछवा दिया गया है। मेला क्षेत्र में कल्पवासियों को पेयजल की किल्लत से निजात दिलाने के लिए करीब 250 हैंडपंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
पांचाल घाट बंधा से दुर्वाषा ऋषि आश्रम तक बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया गया है। सांस्कृतिक पांडाल बनाने के लिए बल्लियां लगाकर ढांचा तैयार करवा दिया है। इस पर टीन शेड से कवरिंग करवाई जाएगी। गंगा के उत्तरी ओर से शवों को ले जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। मनोरंजन क्षेत्र में झूला, नाव, ब्रेक डांस झूला, काला जादू, मौत का कुआं और सर्कस आदि लगने हैं। मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए ट्रासंफार्मर लगाने का काम मंगलवार से शुरू होगा।
विज्ञापन