फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ramnagar - Bandra train may be closed

रामनगर-बांद्रा ट्रेन हो सकती बंद

Sun, 31 May 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Ramnagar - Bandra train may be closed
कासगंज-बरेली ट्रैक चालू होने की खबर जिले वासियों के लिए खुशी और उदासी
विज्ञापन
दोनों लेकर आई है। कासगंज-बरेली ट्रैक चालू होने से एक ओर जहां इस रूट पर ट्रेनें बढ़ने की संभावना है वहीं रामनगर से वाया कानपुर-फर्रुखाबाद होकर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन रामनगर-बांद्रा ट्रेन का रूट भी बदल सकता है। नए रूट के अनुसार यह ट्रेन रामनगर वाया कासगंज से होकर बांद्रा जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो शहरवासियों को इस साप्ताहिक ट्रेन का लाभ नहीं मिल सकेगा।

कासगंज-बरेली ट्रैक ब्राडगेज बनाए जाने के चलते करीब डेढ़ साल से बंद है। सीआरएस के निरीक्षण को लेकर भी कई बार पेंच फंसा। हालांकि इस बार फाइनल हो गया है कि 1 जून से सीआरएस कासगंज-बरेली ट्रैक का निरीक्षण कर इस रूट पर ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे देंगे। इस ट्रैक के चालू होने से जहां जिले वासियों को लाभ भी होगा। वहीं नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार 9 जून से कासगंज-बरेली ट्रैक पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें बढ़ाई जा सकती है। वहीं साप्ताहिक रामनगर-

बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन का रूट भी बदल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह ट्रेन फर्रुखाबाद से होकर नहीं गुजरेगी। अभी तक रामनगर-बांद्रा ट्रेन हर शनिवार को शाम रामनगर वाया कानपुर होते हुए फर्रुखाबाद से गुजरती थी। बरेली ट्रैक के चालू होते ही ट्रेन का रूट बदलकर रामनगर वाया कासगंज कर दिया जाएगा। अभी रामनगर-बांद्रा ट्रेन कानपुर वाया फर्रुखाबाद से कासगंज

होते हुए बांद्रा जाती है। रूट बदलने पर यह ट्रेन रामनगर वाया कासगंज से होते हुए बांद्रा जाएगी। सूत्रों के अनुसार जुलाई में इस ट्रेन का रूट बदल सकता है। अगर ऐसा होता है तो जिले वासियों को इस ट्रेन की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा। ये बात अलग है कि इस रूट के चालू होने से लोगों को बरेली की तरफ यात्रा करने के लिए अधिक ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed