फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rama Dhun and Har Har Mahadev Uddhosh

राम धुन व हर-हर महादेव उद्घोष से होता भोर

Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rama Dhun and Har Har Mahadev Uddhosh
रामनगरिया मेले में शोभायात्रा में शामिल साधु संत। - फोटो : FARRUKHABAD
राम धुन व हर-हर महादेव उद्घोष से होता भोर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मां गंगा के तट पर हर किसी की सुबह श्रीराम धुन से हो रही है। इन दिनों धार्मिक आयोजनों की धूम मची है। कहीं शोभायात्राएं निकल रही हैं, तो कहीं श्रीराम और श्रीमद्भागवत कथाएं चल रही हैं। रामलीला मंचन में कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। पूरा परिसर बिजली की जगमग रोशनी से आकर्षण का केंद्र बन गया है।
मेला रामनगरिया में गंगा स्नान का सिलसिला भोर होते ही शुरू हो जाता है। कल्पवासी व साधु-संत पतित पावनी में हर हर गंगे के जयघोष के साथ पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। राम नाम संकीर्तन से दिन की शुरुआत होती है। गंगा स्नान के बाद तट पर सत्यनारायण भगवान की कथा और कन्याओं को जलेबी का भोज भी कराया जा रहा है। भंडारे का आयोजन भी हो रहा है। धार्मिक आयोजनों के साथ शोभायात्राओं की धूम है। भागवत कथा के पंडाल में भी भक्तों की भीड़ जुट रही हैं।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ने लगी है। बच्चे व युवा झूलों का आनंद ले रहे हैं। शाम होते ही मेला क्षेत्र बिजली की रंगीन लाइटों से जगमगा उठता है। कानपुर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक पंडाल में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया। कल्पवासियों ने पंडाल में पहुंचकर लीला का आनंद उठाया है। इस दौरान बेचेगिरि, सेवादास, श्याम गिरी, सर्वेश गंगवार, रवी वर्मा, चंदन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा निकाली गई
पूर्णेश्वरा नंद सरस्वती महाराज के क्षेत्र से महंत प्रकाश चैतन्य के नेतृत्व में चौथी सीढ़ी से शोभायात्रा निकाली गई। गुरुजी की पालकी आगे चल रही थी। बैंडबाजों की धुन पर साधु-संत झूम रहे थे। कई साधु संत करतब दिखा रहे थे। गंगा तट पर पहुंच कर पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ स्थल पर समापन हुआ। भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस दौरान राजेश्वरानंद, बच्चा स्वामी शिवस्वरूप महाराज, वीरेंद्र आश्रम समेत तमाम कल्पवासी मौजूद रहेे।
चौकियों पर एसडीएम को नहीं मिला फोर्स
एसडीएम अनिल कुमार ने रात में मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्हें कई जगह गंदगी मिली। इस पर सफाई ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान तीन चौकियों पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। इससे मेला की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस कप्तान को दी जाएगी। मेला क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस नहीं रोक पा रही है। चौकियों पर तैनात सिपाही व दरोगा के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।
एसडीएम को शौचालय मिले गड़बड़
मेला क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए मेला प्रशासन ने बदायूं के एक ठेकेदार को मेला रामनागरिया में शौचालय बनाने का ठेका दिया है। ठेकेदार ने शौचालय मानक के अनुसार नहीं बनाए हैं।
जिनको उपजिलाधिकारी ने कई क्षेत्रों में जाकर देखा, तो कहीं शौचालय ऊपर से खुले मिले तो कई जगह पॉलिथीन से शौचालय बनाए गए हैं। इस पर एसडीएम ने उन शौचालयों की गिनती करने के आदेश मेला व्यवस्थापक को दिए हैं। जिनमें टिन लगाकर ऊपर से बंद किए गए हैं। उन्हीं की गिनती की जाए। उन्हीं का भुगतान किया जाएगा। पॉलिथीन से बने शौचालय का भुगतान नहीं होगा।
मेले में चोरी की वारदात बढ़ीं
श्रीपंच दसनाम जूना अखाड़ा के क्षेत्र में कुनेंद्रपाल सिंह राऊटी डाल कर कल्पवास कर रहे हैं। वह गंगा स्नान करने गए। इस बीच राउटी में जैकेट चोरी हो गई। जैकेट में तीन हजार रुपये रखे थे। संतोष गिरि बागड़ी बाबा सुबह राउटी के पास हैंडपंप पर स्नान कर रहे थे। इस बीच चोर उनका 1500 रुपये से भरा थैला ले गया। गंगा स्नान करने आए हरदोई के सवायजपुर निवासी अमित कुमार अग्निहोत्री के कपड़े चोरी हो गए।
अमित ने पैंट शर्ट उतारकर बाइक पुलिस चौकी के पास बाइक पर रख दिये थे। जेब में सोने की चेन, 1900 रुपये व तीन एटीएम कार्ड और आधार कार्ड था। आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ला ने अपना पजामा दिया, तव वह घर को गए। सीओ सिटी राजवीर सिंह बताया कि मेला क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी।
कलश यात्रा से भागवत महापुराण महायज्ञ शुरू
गंगा के पूर्वी बांध पर बने सनकादेेश्वर महाकाल मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। मुख्य महंत कृष्ण बहादुर अस्थाना, महंत अर्चना दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

51 पीतवस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर और भक्तजन बैंडबाजे, ढोल, शंख, घंटा बजाते चल रहे थे। रास्ते में फूलों की वर्षा की गई। कथा पंडाल में वृंदावन धाम से आए आचार्य कृष्णमोरारी महाराज ने संगीतमय कथा का वाचन किया। बेचे गिरि महाराज, शीतल गिरि, सेवादास, श्याम गिरि, अवधेश, सर्वेश गंगवार, रवि वर्मा, चंदन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed