फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain's relief proves ineffective; mercury climbs 7 degrees in five days.

Farrukhabad News: बारिश की राहत बेअसर, पांच दिन में 7 डिग्री चढ़ा पारा

Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rain's relief proves ineffective; mercury climbs 7 degrees in five days.
फोटो-30 पांचाल घाट पर गंगा में नहाते लोग। संवाद
विज्ञापन

- 39 डिग्री तक पहुंचा तापमान, अगले 4-5 दिनों तक गर्मी कम होने के नही हैं आसार, गंगातट पर राहत तलाशते दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। आंधी और बारिश के बाद मिली क्षणिक राहत अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिले में एक बार फिर सूरज के तीखे तेवर लोगों की परीक्षा लेने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने भी अगले चार से पांच दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इन्कार किया है।

मौसम विभाग के आंकड़ों पर जनर डालें तो 2 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था, जो लगातार बढ़ते हुए 6 जून को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी अवधि में न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 33 प्रतिशत रहने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हुआ। दोपहर के समय तेज धूप और लू जैसे हालात के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम रही। जरूरी काम से निकलने वाले लोग चेहरे पर अंगोछा बांधकर और सिर पर टोपी लगाकर धूप से बचाव करते नजर आए। शाम ढलने पर लोगों ने पांचाल घाट के गंगातट का रुख किया, जहां बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे गंगा में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में विशेष कमी की संभावना नहीं है। उन्होंने लोगों को धूप से बचाव करने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने तथा बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विगत दिनों में कुछ यूं बढ़ा तापमान
तिथि-- अधिकतम----न्यूनतम
2 जून------ 32 26
3 जून------ 35 28
4 जून------ 37 29
5 जून----- 39 29
6 जून ---- 39 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed