फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain wreaks havoc on stories, saints showed feats

कथाओं पर बारिश का कहर, संतों ने दिखाए करतब

Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rain wreaks havoc on stories, saints showed feats
मेला रामनगरिया में निकाली गई झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बारिश ने मेला राम नगरिया को तरबतर कर दिया। कथा पंडालों में हो रही भागवत कथाएं बंद हो गईं। झूले पर बैठे लोग भीग गए। नागा साधुओं की ओर से निकली शोभायात्रा में करतब दिखाए गए।
विज्ञापन

मेला राम नगरिया में भोर से ही कल्पवासी व साधु-संत धर्म कर्म करने में लग गए। बच्चा स्वामी शिवस्वरूप महाराज के क्षेत्र में शतचंडी महायज्ञ का जाप चलता रहा। आदर्श क्षेत्र में वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां डाली जाती रहीं। भोलेपुर हनुमान मंदिर के महंत बाबा बालकदास के क्षेत्र में संत भजन कीर्तन करते रहे।
विज्ञापन

दिन भर भंडारा चलता रहा। अचानक बारिश होने से रामनगरिया को पानी ने सराबोर कर दिया। इससे मेला देखने व झूला का आनंद लेने आए लोग भीग गए। कथा पंडालों में पानी गिरने से भागवत कथाएं बंद हो गईं। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। अप्रिय घटना से बचने के लिए मनोरंजन क्षेत्र के झूले भी बंद करवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीपंच दसनाम आवाहन अखाड़ा क्षेत्र से जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरी महाराज की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर संत झूमते रहे। कई साधुओं ने घंटा घड़ियालों और बैंडबाजों की धुन पर करतब दिखाए। परिक्रमा मार्ग पर शोभायात्रा पर महिलाएं फूलों की वर्षा करती रहीं। शोभायात्रा परिक्रमा मार्ग से छठी सीढ़ी होकर मेला कार्यालय पहुचीं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित में संतों का माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में झांकियां भी थीं।
अखाड़ा अध्यक्ष के साथ संतों ने सेल्फी ली। इस दौरान महंत मंसागिरी, रामानंद गिरी, सर्वेश पूरी, सागर पूरी, दशरथ पूरी, रामगिरी के अलावा कल्पवासी भी मौजूद रहे।
वैदिक क्षेत्र में गुरुवार सुबह सामवेद के मंत्रों से यज्ञ किया गया। सहारनपुर के आए आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य संसार का सुख पूर्वक उपभोग करते हुए परम आनंद मोक्षसुख को प्राप्त करना है।

भगवान ने मनुष्य को यह संसार साधन के रूप में दे रखा है। यदि साधन अच्छा हो तो लक्ष्य आसानी से प्राप्त करना संभव है। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि मेला वैदिक क्षेत्र में विपरीत मौसम होने के बाद भी यज्ञ व वेदों की ज्योति जल रही है। फरीदाबाद के आचार्य प्रदीप शास्त्री ने कहा कि सतधर्म का प्रचार रुकने वाला नहीं है। उदिता आर्या ने भक्ति गीत सुनाए। इस मौके पर पं. दलवीर शास्त्री, शैलेश शास्त्री, स्वामी महेंद्रानंद, अमीचंद शास्त्री, ओमदेव शास्त्री, रत्नेश द्विवेदी, सरोज शास्त्री, राधा आर्या, रेनू आर्या आदि थे।

मेला रामनगरिया में नृत्य करती साध्वी। संवाद

मेला रामनगरिया में नृत्य करती साध्वी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में तलवारबाजी करते साधु। संवाद

मेला रामनगरिया में तलवारबाजी करते साधु। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामनगरिया में भोलेपुर हनुमान मंदिर क्षेत्र में भजन सुनाते बाबा बालकदास महाराज। संवाद

रामनगरिया में भोलेपुर हनुमान मंदिर क्षेत्र में भजन सुनाते बाबा बालकदास महाराज। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मेला रामनगरिया में सेल्फी लेती साध्वी। संवाद

मेला रामनगरिया में सेल्फी लेती साध्वी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed