फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rain brought relief to farmers, gardeners' faces lit up

Farrukhabad News: बारिश ने दी किसानों को राहत, बागवानों के चेहरे खिले

Mon, 26 May 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain brought relief to farmers, gardeners' faces lit up
आम के बाग में पेड़ पर लटकते दशहरी आम। - फोटो : आम के बाग में पेड़ पर लटकते दशहरी आम।
कायमगंज। रविवार और सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों और बागवानों को राहत की सांस दी है। अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल घिर आए। कुछ देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने तपती गर्मी को कम कर दिया।
विज्ञापन




गांव कुबेरपुर निवासी बागवान आफताब खां ने बताया कि इस बारिश से आम के फलों को बहुत फायदा होगा। फल अब ज्यादा बड़े, भारी और स्वादिष्ट होंगे। आम के बाग में हरियाली देखते ही बनती है। मक्का और गन्ने की फसलों को भी बारिश ने संजीवनी दी है। मक्का के पौधों में नमी बनी रहेगी, जिससे अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच इस बारिश ने खेतों की नमी बनाए रखी है। इससे सिंचाई का खर्च भी बचेगा। खेतों में अब हरियाली और ताजगी लौट आई है। कुल मिलाकर, इस बारिश ने आम, मक्का समेत सभी फसलों की सेहत को नई जिंदगी दे दी है। किसानों की मेहनत को भी इस बारिश से उम्मीद की नई किरण मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed