फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rage increased due to the declaration of BJYM's district executive

भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित होने से बढ़ी रार

Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rage increased due to the declaration of BJYM's district executive
फर्रुखाबाद। भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर रार बढ़ गई है। इसमें भाजपा के नियम एक व्यक्ति एक जिम्मेदारी को दरकिनार कर पद सौंपे गए है। हक पाने से वंचित रह गए सक्रिय कार्यकर्ताओं ने परिवारवाद चलाने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के अनुमोदन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला ने गुरुवार को 29 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। इसमें राहुल राजपूत को
विज्ञापन

महामंत्री, राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सिंह सोमवंशी को उपाध्यक्ष और हिमांशू खटिक को मंत्री बनाया गया है। राहुल सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे और पल्लव दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह के बेटे हैं। हिमांशू कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक के पौत्र हैं। वह पंचायत चुनाव में प्रधान का चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर गुप्ता को उपाध्यक्ष, अलावा शनि ठाकुर व अंकित तिवारी को मंत्री बनाया गया है। इन पर आपराधिक मुकदमे दर्ज कराए गए थे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि शनि, अमर और अंकित आपराधिक दर्ज मुकदमे निस्तारित हो चुके हैं।

नए चेहरों को भी मिला मौका
राजीव मिश्रा, अमित ठाकुर उपाध्यक्ष, अभय प्रताप महामंत्री, विक्रांत तिवारी, शाहाना बेबी व अंकित गुप्ता मंत्री, अमित वर्मा कोषाध्यक्ष, नीरज दीक्षित शोध प्रमुख, सत्यम कटियार मीडिया प्रमुख, मयंक गुप्ता सोशल मीडिया प्रमुख और रोहित शर्मा कार्यालय प्रभारी बनाए गए हैं। इनको पहली बार भाजयुमो जिला इकाई में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed