फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ractor driver killed by falling into a ravine

ट्रैक्टर खड्ड में गिरने से चालक की मौत

Sat, 19 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 19 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
ractor driver killed by falling into a ravine
ट्रैक्टर के खड्ड में गिरने से इसके नीचे दबकर चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक का शव रातभर खुले में पड़ा रहा। शनिवार सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को देखकर  ग्रामीणों नेे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन




नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंाव ककिउली निवासी तोताराम का पुत्र भूदेव (38) गुरुवार सुबह छह बजे ट्रैक्टर की ट्राली सही कराने फैजबाग गया था। वह ट्राली सही कराकर देर रात एक बजे गांव वापस जा रहा था।
विज्ञापन



झब्बूपुर नहर पुल से पहले  ट्राली ट्रैक्टर से खुल गई। ट्राली को दोबारा लगाने के लिए भूदेव ने ट्रैक्टर को बैक किया। इससे असंतुलित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। भूदेव ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सारी रात वह उसके नीचे ही दबा रहा। सुबह जब पास के गंाव के लोग उधर से निकले तो उन्होंने ट्रैक्टर के नीचे युवक के  दबे होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

 
इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने शिनाख्त कर उसके घर सूचना दी। सूचना पर पिता तोताराम और पत्नी ममता मौके पर पहुंचीं।



भ्देव की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तोताराम ने बताया कि मृतक दो भाई थे, इनमें से एक की मौत 15 साल पहले हो चुकी है। भूदेव की मौत से उनके बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया है। उन्होंने बताया कि भूदेव के छह पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed