{"_id":"63389355c94bd16ce22abefa","slug":"questioning-the-girl-farrukhabad-news-knp721201351","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रंसग में युवक की हत्या में पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रंसग में युवक की हत्या में पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रेम प्रंसग में युवक की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी सूरज यादव (20) की प्रेम प्रंसग में गुरुवार रात हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था।
शुक्रवार सुबह शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया था। मां पूनम देवी ने युवती के चार परिजनों व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि 13 दिन पहले सूरज उसकी पुत्री को अपने साथ ले गया था। चौकी पर तहरीर देने पर पुलिस ने दबाव बनाया। सूरज के बड़े भाई ने युवती को उसी दिन तलाश करने परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। युवती के परिजन उसी दिन से रंजिश मान रहे थे। उन्होंने ने ही सूरज की हत्या की है।
पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसके परिजन घर पर नहीं मिले। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह गुरुवार रात से अपने घर पर थी।
उसको सूरज की मौत के बारे में सुबह मोहल्ले के लोगों के बताया था। पुलिस ने युवती को छोड़ने के लिए उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई घर पर नहीं मिला। पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के बाद नए सिरे से छानबीन करने जुटी है।