{"_id":"61a2767261e68c5f1438d689","slug":"putting-petrol-on-the-father-for-not-giving-it-after-buying-a-tractor-farrukhabad-news-knp6664339160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खरीद कर न देने पर पेट्रोल डाल पिता को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खरीद कर न देने पर पेट्रोल डाल पिता को लगाई आग
विज्ञापन
जौहरी सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। खेत बेचकर ट्रैक्टर न खरीदने पर शनिवार को शमशाबाद में बेटे ने पेट्रोल डालकर पिता को आग लगा दी। आग लगाने समय बेटा भी झुलस गया। गंभीर हालत में पिता को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले वालों की सूचना पर पुलिस ने जांच की। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
शमसाबद के मोहल्ला अकबरपुर दामोदर निवासी जौहरी लाल यादव (61) के चार पुत्र थे। दूसरे नंबर के पुत्र ऋषि पाल की कुछ माह पूर्व मौत हो गई थी। बड़ा पुत्र राजेंद्र पिछले कुछ दिनों से खेत बेचकर ट्रैक्टर खरीदने की जिद कर रहा था। पिता ने जमीन बेचने से मना कर दिया था। बेटे से कहा था कि मेहनत कर कमाई करे और ट्रैक्टर खरीदे। इससे राजेंद्र पिता के प्रति नाराज था।
शनिवार सुबह करीब सात बजे राजेंद्र पिता को कमरे में ले गया। कमरा अंदर से बंद कर पिता के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। इसके बाद वह कमरा खोलकर भागने लगा। पीछे से आग की लपटों में घिरे जौहरी लाल भी भागे।
विज्ञापन
उनकी चीख पुकार होने पर पड़ोसी व परिवार के लोग पहुंच गए। आग बुझाकर लोगों ने वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता को आग लगाते समय राजेंद्र भी झुलस गया था, उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। जौहरी के दो अन्य पुत्र रामवरन व डब्लू भी खेती करते हैं। जौहरी की पत्नी छह वर्ष से रिश्तेदारी में रहती हैं। थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।