फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Property worth 15 lakhs of 11 houses destroyed by fire

Farrukhabad News: आग से 11 घरों की 15 लाख की संपत्ति खाक, पांच मवेशी मरे

Thu, 15 Dec 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Property worth 15 lakhs of 11 houses destroyed by fire
गांव पथरामई में आग से जले सामान को देखते पप्पू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग से 11 घरों का 15 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया। पांच मवेशी भी झुलसकर मर गए। गृहस्थी का सामान बचाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। दमकल गाड़ी के दो घंटे बाद पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

गांव पथरामई में ज्यादातर ग्रामीणों के घरों में छप्पर पड़े हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे देवेंद्र की पत्नी ममता चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थीं। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी रसोई के छप्पर पर जा गिरी। इससे छप्पर धू-धू कर जल उठा। घटना के समय तेज हवा चल रही थी। आग पड़ोसी सुरेंद्र, पुष्पेंद्र व अजयपाल के घरों तक पहुंच गई। इसी बीच लपटों से उठने वाली चिंगारी 200 मीटर दूर पप्पू के छप्पर पर जा गिरी।
विज्ञापन

इसके बाद देखते ही देखते संतोष, श्रीकृष्ण, छविराम, सुल्तान, रामेश्वर व सारदेव के घर भी आग की चपेट में आ गए। गांव के ज्यादातर पुरुष खेतों पर थे। घरों में महिलाएं व बच्चे ही थे। आग का विकराल रूप देख महिलाओं में चीख पुकार मच गई। सूचना पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पंपिंग सेट चलाकर व हैंडपंप से पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से सामान निकालने के प्रयास में अजयपाल की पत्नी सुखदेवी झुलस गईं। घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। करीब दो घंटे के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही।
आग से देवेंद्र का सारा घरेलू सामान चारपाई, बिस्तर, अनाज जल गया। इसके अलावा सुरेंद्र का 10 क्विंटल गेंहू, 10 क्विंटल सरसों, भूसा, जेवर आदि जल गए। पुष्पेंद्र का अनाज, बक्से, अलमारी, पप्पू की आटा चक्की, बाइक, एक पंपिंग सेट, अनाज, संतोष का सिंचाई पाइप, अनाज, भूसा जल गया।

श्रीकृष्ण का अनाज, बिस्तर, कपड़े, छविराम की पांच बकरियां जलकर मर गई। बैलगाड़ी, पंपिंग सेट जल गया। रामेश्वर का पंपिंग सेट, बैलगाड़ी, अनाज का ढेर खाक हो गया। नायब तहसीलदार सृजन सिंह ने घटना की जांच कर नुकसान का आंकलन किया। ग्रामीणों ने बताया आग से करीब 15 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed