फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession in protest against agricultural laws

कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने जुलूस निकाला

Sun, 17 Jan 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
Procession in protest against agricultural laws
जुलूस में शामिल उर्दू लिखे बैनर को हटाते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
कृषि कानूनों के विरोध में निकाला जुलूस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने जिलाध्यक्ष बादशाह सिंह के नेतृत्व में फतेहगढ़ आंबेडकर प्रतिमा से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस के दौरान पुलिस मुस्तैद रही।
जुलूस में उर्दू से लिखा एक बैनर भी था। इस पर फतेहगढ़ कोतवाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने उलेमा मुफ्ती जफर अहमद से कहा कि जुलूस की अनुमति है लेकिन उर्दू से लिखे बैनर की नहीं। इसको लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। कोतवाल ने जुलूस से बैनर हटवा दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

वहां उलेमा मुफ्ती जफर अहमद ने कहा कि यह किसान विरोधी कानून पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कृषि उत्पाद व्यापार एवं वाणिज्य कानून, आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित तीनों कानून वापस लेने की मांग की। मेवाराम सागर, मो.इलियास, मौलाना उसामा, बृजमोहन राजपूत, नेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed