{"_id":"5fdb5b238ebc3e41033e57ac","slug":"problems-of-teachers-should-be-solved-farrukhabad-news-knp6003839194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की संगठन ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की संगठन ने उठाई मांग
विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक नेता।
- फोटो : FARRUKHABAD
शिक्षकों की समस्याओं का हो निस्तारण
फर्रुखाबाद। गुरुवार को शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने की माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के नेताओं ने मांग उठाई है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने डीआईओएस को दिए ज्ञापन में कहा कि एसएनएम इंटर कालेज कायमगंज के सहायक अध्यापक दीपक अग्निहोत्री की प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की लंबित पत्रावली का निस्तारण किया जाए। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के व्यायाम शिक्षक निशीत कुमार सक्सेना की एक साल पूर्व प्रवक्ता पद पर पदोन्नति की गई थी, लेकिन अभी तक वेतन निर्धारण नहीं किया गया है।
दयानंद कॉलेज अमृतपुर के प्रवक्ता धीरज कुमार अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के प्रवक्ता परम प्रकाश यादव की चयन वेतनमान पत्रावली लंबित पड़ी हुई है। एसएनएम इंटर कॉलेज कायमगंज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीरेश कुमार शर्मा की प्रधानाचार्य पद के वेतन निर्धारण पत्रावली का निस्तारण नहीं किया गया है। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य समस्याएं लंबित पड़ी हैं। जिनका निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
शिक्षक संगठन ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की। जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, संतोष दुबे, प्रदीप जायसवाल, मयंक रस्तोगी, संजीव चौहान, विशव प्रकाश, अजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।