फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Problems in preparing for the Kartik fair, Shringirampur road in bad condition

Farrukhabad News: कार्तिक मेले की तैयारी में दिक्कत, श्रृंगीरामपुर मार्ग बदहाल

Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Problems in preparing for the Kartik fair, Shringirampur road in bad condition
फोटो 11: श्रृंगीरामपुर में बरगदिया घाट पर रखी विसर्जित प्रतिमाएं व अपशिष्ट सामग्री। संवाद
कमालगंज। पांच नवंबर से तीर्थनगरी श्रृंगीरामपुर में शुरू होने वाले कार्तिक मेले की तैयारी में कई दिक्कतें हैं। रजीपुर-श्रृंगीरामपुर मार्ग गड्ढों व जलभराव से बदहाल है।
विज्ञापन

श्रृंगीरामपुर से उतरकर गंगा तट तक जाने वाला रास्ता भी खराब है। विसर्जित दुर्गा प्रतिमाओं का अब तक प्रबंधन नहीं हुआ। प्रतिमाएं व अपशिष्ट सामग्री रास्ते में पड़ी है।
विज्ञापन


कार्तिक मेला पांच नवंबर से है, इसमें मध्यप्रदेश के तीर्थयात्री चार नवंबर से ही आने लगेंगें। रजीपुर चौराहे से श्रृंगीरामपुर की सड़क पर गड्ढों व जलभराव से लोग परेशान हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को भी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियानगला व सबलपुर के पास भी पानी भरा है। इसके साथ ही श्रृंगीरामपुर से गंगा की मुख्यधारा तक का रास्ता बहुत खराब है। तीर्थस्थल के बरगदिया घाट पर नव दुर्गा व गणेश महोत्सव की विसर्जित मूर्तियां आड़े-तिरछी रखी हैं। मूर्तियों को मिट्टी आदि में दबा कर प्रबंधन नहीं हुआ मूर्तियों के आसपास कूड़ा व अन्य अपशिष्ट सामग्री पड़ी है।




गंगा चार किलोमीटर दूर, दलदल भरा रास्ता
मेले की व्यवस्था से जुड़े महंत काका तिवारी ने बताया कि गंगा की धारा श्रृंगीरामपुर से चार किलोमीटर दूर चली गईं। पहले रास्ता ऊबड़खाबड़ था, अब रास्ते मे दलदल है। ऐसे में गंगा की धारा तक पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिए वह सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय भी गए थे।

गांव में बजरंगी घटिया के पास गंगा का थोड़ा पानी भरा है। तीर्थयात्री यदि गंगा की मुख्य धारा तक न पहुंच पाए तो यहीं पर स्नान करना पड़ेगा। खंड विकास अधिकारी त्रिलोकचंद्र शर्मा का कहना है कि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से इस संबंध में जानकारी कर समुचित उपायों पर काम किया जाएगा।

फोटो 11: श्रृंगीरामपुर में बरगदिया घाट पर रखी विसर्जित प्रतिमाएं व अपशिष्ट सामग्री। संवाद

फोटो 11: श्रृंगीरामपुर में बरगदिया घाट पर रखी विसर्जित प्रतिमाएं व अपशिष्ट सामग्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed