फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   problem

जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
problem
प्राथमिक विद्यालय जोगराजपुर में भरे बाढ़ के पानी से गुजरता ग्रामीण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 से ऊपर 136.90 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 137.10 मीटर से 20 सेंटीमीटर दूर है।
विज्ञापन

इससे तटवर्ती क्षेत्र के 30 गांवों में पानी भर गया है। गांव के संपर्क मार्ग कट गए हैं। पांच गांव में नाव से आवागवन हो रहा है। छह विद्यालयों में पानी भरने से वहां शिक्षण कार्य ठप हो गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नरौर बांध से गंगा में 58,395 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर बढ़ने से शमसाबाद क्षेत्र के गांव चितार, समैचीपुर, कासिमपुर तराई, अचानकपुर, अजीजाबाद की मड़ैया, कटरी तौफीक, रूपपुर मंगलीपुर, कमथरी में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव ऊगरपुर, कटरी तौफीक, लालाराम की मड़ैया, हरसिंहपुर, खज्जी नगला, पटिया गांव में घरों तक पानी भरा होनेे से इन गांवों की बिजली बंद कर दी गई है। गांव बांसखेड़ा और पैलानी दक्षिण तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। अमृतपुर क्षेत्र के 15 गांवों में पानी भर गया है।
जोगराजपुर, रामपुर, माखन नगला, रामप्रसाद नगला, कहिलियाई में पानी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में भर गया है। अब स्कूलों को दूसरी जगह संचालित कराने की अफसर तैयारी कर रहे हैं। गांव माखन नगला को जाने वाला मार्ग बाढ़ से कट गया है।
ग्रामीणों को पानी में घुस कर आवागमन करना पड़ रहा है। वाहन लेकर नहीं जा पा रहे हैं। गांव जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर नाव से आवागमन हो रहा है।
अमृतपुर। बाढ़ का पानी गांवों के अंदर व रास्ते में भरने से ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए चारा लाने का संकट पैदा हो गया है। पशुओं के लिए चारा लेने के लिए ग्रामीणों को पानी से गुजर कर खेत तक जाना पड़ रहा है। इससे गांव के लोग परेशान हैं।
शमसाबाद। गांव कटरी तौफीक में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों के कपड़े व अन्य सामान खराब हो गए हैं। संविलियन विद्यालय कटरी तौफीक को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कोई अधिकारी उनको देखने तक नहीं आया।

गुरुवार को स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका आकांक्षा रावत गांव के मार्ग पर भरे पानी में स्कूटी के साथ गिर गईं। वहीं से वह लौट गईं। बीईओ ने कटरी तौफीक विद्यालय के शिक्षकों को जूनियर विद्यालय झौआ में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed