फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prisdiy mismanagement began between academic schools

बदइंतजामियों के बीच शुरू हुआ परिषदीय स्कूलों का शिक्षा सत्र

Wed, 01 Apr 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Prisdiy mismanagement began between academic schools

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से शुरू हुआ नवीन शिक्षा सत्र के तहत नामांकन उत्सव कार्यक्रम फीका नजर आया। सजावट के नाम पर खाना पूरी की गई।  अधिकतर विद्यालयों में नामांकन उत्सव कार्यक्रम की शिक्षकों को जानकारी ही नहीं थी। वहीं पहले दिन स्कूलों में छात्र संख्या भी काफी कम रही। पेश है परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल करती रिपोर्ट।

प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर
स्कूल में 139 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से 34 बच्चे कक्षा पांच में थे। वह स्कूल में नहीं आए। 105 पंजीकृत बच्चों में 67 उपस्थिति हुए। नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन तीन छात्राओं और तीन छात्रों ने नामांकन कराया। प्रधानाध्यापिका आभा सक्सेना ने बताया कि पहले दिन बच्चों को एमडीएम के तहत खीर बनवाकर वितरण कराई गई है।

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर
स्कूल में 68 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 25 ही आए। पहले दिन नामांकन के लिए कोई बच्चा अपने परिवार के सदस्य के साथ नहीं आया। इस कारण किसी का दाखिला नहीं किया गया। प्रधानाध्यापिका रेशमाबानो ने बताया कि एमडीएम के तहत पहले दिन बच्चों को खीर बनवाकर खिलवाई गई।

प्राथमिक विद्यालय नेकपुर
विद्यालय में 144 पंजीकृत बच्चों में 55 उपस्थित हुए। पहले दिन कोई नामांकन कराने नहीं आया। सहायक अध्यापिका सुनीता यादव ने बताया कि एमडीएम के तहत खीर बनवाकर बच्चों दी गई । यहां बच्चे खेलते मिले।

प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन
विद्यालय में 102 पंजीकृत में 45 बजे उपस्थित हुए। बच्चे टाट पर बैठे थे। पहले दिन किसी बच्चे का नामांकन नहीं हुआ। प्रधानाध्यापिका पद्मा ने बताया कि नामांकन कराने के लिए कोई नहीं आया। पहले दिन एमडीएम के तहत खीर बनवाकर बच्चों को दी गई।

नहीं मनाया गया नामांकन उत्सव
मोहम्मदाबाद की प्राइमरी पाठशाला नगला समई में नामांकन उत्सव नहीं मनाया गया। स्कूल में मात्र 17 बच्चे ही मौजूद थे। प्रधानाध्यापिका बैठी और बच्चे खेलकूद में मस्त थे। प्रधानाध्यापिका स्नेहलता ने बताया कि उन्हें नामांकन उत्सव की जानकारी नहीं थी। स्कूल सजाने का भी आदेश नहीं आया था। उन्होंने बताया कि 63 बच्चे पंजीकृत हैं। पहले दिन एक छात्रा और एक छात्र का पंजीकरण हुआ है। प्राइमरी पाठशाला पट्टी खुर्द में पंजीकृत 107 बच्चों के सापेक्ष मात्र 30 आए थे। स्कूल गुब्बारे आदि से सजा भी था। सहायक अध्यापिका प्रवेश कुमारी ने बताया कि 16 बच्चों के एडमीशन किए गए हैं।  प्राइमरी पाठशाला तिराहा मुरहास में सहायक अध्यापिका प्रेमलता ने बताया कि कक्षा 1 में चार छात्राओं और पांच छात्रों को पंजीकरण हुए हैं। कक्षा 2 में दो छात्राओं और छह छात्रों के एडमीशन किए गए।

शिक्षकों ने घर-घर जाकर नहीं किए नामांकन
अमृतपुर में प्राथमिक विद्यालय जटपुरा में बच्चे घर से बोरी लाकर जमीन पर बैठे थे। मात्र 26 बच्चे ही मौजूद थे। स्कूल में नामांकन उत्सव भी नहीं मना। प्रशिक्षु शिक्षक शिवराज ने बताया कि उन्हें नामांकन उत्सव की जानकारी नहीं है। प्राथमिक विद्यालय दौलतियापुर के प्रशिक्षु शिक्षक मोहम्मद सुहेल बच्चों को पढ़ा रहे थे। प्रधानाध्यापक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि एक भी नामांकन आज नहीं हुआ है। कोई नामांकन कराने आया भी नहीं। स्कूल में 106 बच्चे पंजीकृत हैं लेकिन 26 ही आए थे।

प्राथमिक विद्यालय परतापुर के प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोई एडमीशन नहीं हुआ है। स्कूल में मात्र 20 बच्चे मौजूद थे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय किराचन की प्रधानाध्यापक कृष्णमंजुल ने बताया कि छह बच्चों का आज एडमीशन किया गया है। घर-घर जाकर अभिभावकोें से संपर्क भी किया गया। 50 बच्चे पंजीकृत हैं। 15 बच्चे आए थे। प्राथमिक विद्यालय किराचन बंद था।

तिलक लगाकर पहले बच्चे का स्वागत
शमसाबाद में प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में नए शिक्षासत्र के तहत कक्षा 1 में पहला एडमीशन पाने वाले छात्र आदेश मिश्रा को प्रधानाध्यापक अतुल गंगवार ने तिलक लगाया। इसके बाद उसे कापी और पेंसिल दी। प्रधानाध्यापक अतुल गंगवार ने बताया कि बुधवार को 14 बच्चों के एडमीशन किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 190 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल को गुब्बारों से

सजाया भी गया था। इस अवसर पर सहायक अध्यापक नीतू तिवारी, शिक्षामित्र दीपमाला भारद्वाज और ब्रजेश भारद्वाज मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज में नए शिक्षासत्र में कक्षा 1 में पवन कुमार और नंदिनी का एडमीशन किया गया। प्रधानाध्यापिका पुनीता वर्मा और सहायक अध्यापिका सुधा अग्निहोत्री ने घर-घर जाकर अभिभावकों को एडमीशन कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल में 63 बच्चे पंजीकृत हैं।

बच्चे मिले नदारद
कमालगंज में प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर से स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चों ने घूम-घूममकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। हालांकि स्कूल में पंजीकृत 195 बच्चों को सापेक्ष पहले दिन 125 बच्चे ही आए। कोई एडमीशन भी नहीं हुआ। प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ने बताया कि आज कोई बच्चा एडमीशन कराने नहीं आया। प्राथमिक विद्यालय

पूरनपुर में पंजीकृत 89 बच्चों के सापेक्ष 43 ही आए थे। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि सात नए एडमीशन हुए हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बझेरा मलिकपट्टी में एक भी बच्चे का एडमीशन नहीं किया गया। पंजीकृत 58 बच्चों में मात्र 11 स्कूल आए थे। प्रधानाध्यापक विनोद मोहन ने बताया कि पहला दिन है इसलिए बच्चे नहीं आए। कोई एडमीशन कराने भी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed