फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Principal and clerk suspended after investigation

Farrukhabad News: कार से टकराई नीलगाय, नायब तहसीलदार सहित दो घायल

Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Principal and clerk suspended after investigation
नवाबगंज। विभागीय कामकाज निपटाकर कार से जा रहे नायब तहसीलदार की कार से टकराई नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। नायब तहसीलदार व चालक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार से उनको निकाला। नायब तहसीलदार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कायमगंज तहसील में पूर्व में तैनात नायब तहसीलदार सनी कनौजिया गुरुवार को नवाबगंज कस्बे में विभागीय काम से आए थे। काम निपटाने के बाद वह कार से वापस कायमगंज की ओर जा रहे थे। चालक कार चला रहा था। मंझना रोड पर कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक कार के सामने नीलगाय आ गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे नायब तहसीलदार सनी व चालक को बाहर निकाला। घायल सनी को दूसरे वाहन से भेजकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक का पास के एक अस्पताल में उपचार कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed