फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Principal and clerk suspended after investigation

Farrukhabad News: प्रधानाध्यापक व लिपिक को जांच के बाद किया निलंबित

Thu, 28 Sep 2023 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Principal and clerk suspended after investigation
फर्रुखाबाद। आठ वर्ष से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षक के आत्महत्या करने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक व लिपिक को निलंबित कर दिया। दो सदस्यीय कमेटी ने जांच में एबीएसए कायमगंज सहित तीनों को दोषी पाया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजम खां निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने आठ वर्ष से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार शाम को जहर खा लिया था। उनकी सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल ने मौत से पहले सुसाइड नोट में एबीएसए गजराज सिंह, लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी, प्राथमिक स्कूल झब्बूपुर के प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार को जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि फर्जी प्रपत्र के आरोप में जनवरी 2016 में उनको नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 11 मार्च 2016 को हाईकोर्ट ने वेतन सहित बहाली के आदेश दिए थे। तत्कालीन बीएसए के आदेश के बाद भी बहाल कर वेतन नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट वायरल होने पर बीएसए गौतम प्रसाद ने खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजीव कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद सतीश वर्मा की दो सदस्यीय कमेटी को जांच करने के आदेश दिए। कमेटी ने पूरे प्रकरण की जांच की इसमें एबीएसए कायमगंज गजराज सिंह, लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी, प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार को दोषी पाया। इसकी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी।
प्रभारी बीएसए राजीव श्रीवास्तव ने प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार व लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी को निलंबित कर दिया। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी के विरुद्ध अपर निदेशक शिक्षा को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।

अनिल के स्कूल नहीं आने की प्रधानाध्यापक ने नहीं दी जानकारी
विभागीय अधिकारियों की मानें तो तत्कालीन बीएसए संदीप चौधरी ने हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षक अनिल को वेतन सहित बहाल करने के आदेश दिए थे। उसके बाद अनिल प्राथमिक स्कूल झब्बूपुर नहीं पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने सात वर्ष तक अनिल के स्कूल से अनुपस्थित रहने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। स्कूल के अभिलेखों में अनिल का नाम भी कहीं पर दर्ज नहीं पाया गया। ऐसा कैसे और क्यों चलता रहा। इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

--------
अनिल ने कार्यभार ग्रहण कराने के संबंध में डीएम को दिया प्रार्थना पत्र
मार्च 2016 में बीएसए के अनिल को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद शिक्षक अनिल की ओर से कई वर्षों तक कोई पत्राचार नहीं किया गया। 14 जून 2023 को शिक्षक अनिल ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को कार्यभार ग्रहण कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। डीएम ने इस मामले में बीएसए को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए। लिपिक सुरेंद्र नाथ अवस्थी ने जून में इस पटल का चार्ज लिया था। उन्होंने शिक्षक अनिल के मामले में आठ वर्ष हो जाने के कारण बीएसए के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई के लिए सचिव के पास फाइल भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed