फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparations complete, nomination will be done from today

तैयारियां पूरी, आज से होगा नामांकन

Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, nomination will be done from today
कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर बेरिकेडिंग देखते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव के नामांकन आज से होंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए चार नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन कक्षों सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर लीं हैं। कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए चार नामांकन कक्षों की बैरिकेडिंग की गई है। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ तैयारियों का जायजा लिया। कलक्ट्रेट में एनआईसी गेट से प्रत्याशियों को नामांकन के लिए प्रवेश दिया जाएगा। यहां से नामांकन कक्षों तक बेरीकेडिंग कराई गई।
विज्ञापन

नामांकन कक्षों के लिए कराई गई बेरीकेडिंग देखने के बाद वेटिंग रूम का स्थान कम होने पर परिवर्तन कराया। बैरिकेडिंग के बीच में गेट बनवाया। एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रत्याशी व प्रस्तावक बैठकर बारी का इंतजार करेंगे। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ दो प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। डीएम ने एडीएम सुुभाष चंद्र प्रजापति को कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। कायमगंज क्षेत्र के प्रत्याशी एडीएम न्यायालय में नामांकन पत्र खरीदने के साथ दाखिल करेंगे। रिटर्निंग अफसर (आरओ) एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला व एआरओ तहसीलदार करमवीर सिंह व बीडीओ मो. आरिफ के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कराएंगे।
अमृतपुर क्षेत्र के नामांकन नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में होंगे। यहां आरओ एसडीएम प्रीती तिवारी, एआरओ तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा और बीडीओ गगनदीप सिंह के साथ प्रत्याशियों के नामांकन कराएंगी।
फर्रुखाबाद सदर क्षेत्र के प्रत्याशी एसडीएम सदर न्यायालय में दाखिल होंगे। यहां आरओ एसडीएम संजय कुमार सिंह, एआरओ जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्रा, बीडीओ कुंवर सचिन सिंह व गोपीनाथ पाठक नामांकन व्यवस्था संभालेंगे।

विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के प्रत्याशी उप संचालक चकबंदी न्यायालय में नामांकन करेंगे। यहां की जिम्मेदारी आरओ एएसडीएम पद्म सिंह व एआरओ बीडीओ आलोक आर्य व चकबंदी अधिकारी सुरेश चंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed