फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Preparation to install the statue of Maharana Pratap at the bus stand

Farrukhabad News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा बस अड्डा पर लगाने की तैयारी

Sat, 07 Dec 2024 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Preparation to install the statue of Maharana Pratap at the bus stand
फर्रुखाबाद। शहर के किसी प्रमुख चौराहे के लिए प्रस्तावित वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़प्रतिज्ञा महाराणा प्रताप की प्रतिमा को बस अड्डा पर लगाने की तैयारी है। निगम की बिना स्वीकृति के जमीन की नापजोख की गई। सूचना पर पहुंचे श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

अब पर्यटन विभाग से 27 लाख रुपये स्वीकृत हुए और रोडवेज बस अड्डा पर स्थान तय कर लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जिला पर्यटन अधिकारी मकबूल अहमद, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बस अड्डा पर जमीन की नापजोख की। रोडवेज के ड्यूटी कर्मियों ने जानकारी चाही, तो प्रतिमा लगने की बात कही। उन्होने इसकी विभाग से परमीशन न होने की बात कही। कुछ देर में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने रोडवेज कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर हड़का दिया। कुछ देर में एआरएम राजेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बसों के संचालन में दिक्कत आने की बात कही।
विज्ञापन

जानकारी होने पर करणी सेना जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, महासचिव प्रदीप सिंह अन्य पदाधिकारियों संग पहुंचे। उन्होंने बस अड्डा पर महापुरुष की प्रतिमा के लिए सम्मानित स्थान न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन क्विंटल कांस्य की होगी प्रतिमा, 27 लाख खर्च
जिला पर्यटन अधिकारी मकबूल अहमद ने बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए 27 लाख रुपये बजट आवंटित हुआ है। कांस्य की आठ फीट ऊंची प्रतिमा का वजन करीब तीन क्विंटल होगा। इसके लिए 7.5 गुणा 4.75 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इतनी जमीन शहर के किसी चौराहे पर उपलब्ध नहीं है। लिहाजा बस अड्डा पर प्रतिमा लगाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। जैसा उच्चाधिकारी निर्देश देंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed