{"_id":"5b50d7024f1c1b466d8b5c99","slug":"preparation-of-district-administration-for-the-cm-s-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अन्ना हजारे पार्क का निरीक्षण करते एडीएम व एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 जुलाई को होने वाले प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उनके स्वागत के लिए अधिकारी काम में जुट गए हैं। गुरुवार को एडीएम के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने सीएम के आने से लेकर जनसभा को संबोधित करने तक की जगहों का निरीक्षण किया। जहां भी समस्या नजर आई उसे तुरंत ही दूर करने के आदेश दिए।
गुरुवार दोहर एडीएम राजस्व गुलाबचंद, एडीएम न्यायिक भानुप्रताप यादव, एसडीएम सदर अजीत सिंह, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर सीएम का हैलीकाप्टर उतरेगा। अधिकारियों ने सबसे पहले हैलीपैड का जायजा लिया। बताया जा रहा है पुलिस लाइन के सभागार के पास ही सीएम के लिए एक सेफ हाउस की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके बाद सभी अधिकारी ब्रह्मदत्त स्टेडियम पहुंचे। यहां पर सीएम पौधरोपण करेंगे। यहां से अधिकारी लोहिया अस्पताल गए। यहां पर इमरजेंसी, एनआरसी (कुपोषित बच्चे) वार्ड और एनआईसीयू आदि का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कुछ जगह गंदगी और छुटपुट अव्यवस्थाएं दिखीं। इस पर एडीएम गुलाबचंद ने प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार को जल्दी ही खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
अंत में अधिकारियों ने आवास विकास स्थित अन्ना हजारे पार्क का जायजा लिया। यहीं पर मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर पार्क के बीच में एक दीवार बनी है। उन्होंने जेसीबी लगाकर तुरंत दीवार को तुड़वाया। इसके बाद से लगातार पार्क की हालत सही करने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
खराब हो गई घास काटने की मशीन
सीएम के आने की सुगबुगाहट के साथ ही सभी विभाग तेजी से काम में जुट गए हैं। इसी के चलते गुरुवार को स्टेडियम में घास काटे जाने का काम चल रहा था। जैसे ही अधिकारी वहां से निरीक्षण कर निकले मशीन खराब हो गई। एक कर्मचारी ने बताया कि सीएम के आने तक घास काटने का काम पूरा होना मुश्किल है।