फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pramod becomes District President of Indian Industry Trade Board

Farrukhabad News: प्रमोद बने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pramod becomes District President of Indian Industry Trade Board
फर्रुखाबाद। जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की दो दिन पहले नई कार्यकारिणी घोेषित होने के बाद फूट पड़ गई। विभिन्न पदों पर आसीन रहे करीब 62 पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस्तीफा देने का दावा किया। इसके बाद भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई टीम का ऐलान किया। मिश्रा गुट के महामंत्री रहे प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष समेत 14 पदाधिकारी घोषित कर दिए गए। उन्होंने व्यापारी हित में संघर्ष का ऐलान किया।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की घोषित नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष सदानंद शुक्ला, वरिष्ठ महामंत्री नरेश पालीवाल समेत अधिकतर पदों पर कुछ खास लोगों को बैठाया गया था। इसके बाद कई दशकों से संगठन का साथ देने वाले बड़े व्यापारी नेता हासिये पर आ गए थे।
विज्ञापन

इससे असंतुष्ट लोगों ने एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें प्रमोद गुप्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। प्रमोद गुप्ता ने सर्वेश अग्रवाल को चेयरमैन, सुभाष बंसल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र नाथ अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता संगठन मंत्री कानपुर मंडल व जिला मीडिया प्रभारी, संदेश अग्रवाल को युवा अध्यक्ष, प्रबल माहेश्वरी को जिला महामंत्री, रविकांत गुप्ता को फतेहगढ़ नगर व्यापार मंडल का अध्यक्ष, आनंद मोहन वर्मा को जमापुर मोड़ अध्यक्ष तथा वीरेंद्र सिंह को महामंत्री बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय मल्होत्रा को नगर अध्यक्ष, जितेंद्र अग्रवाल को नगर महामंत्री, प्रीति तिवारी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, अर्चना वर्मा को जिला उपाध्यक्ष और अर्चना द्विवेदी को जिला महामंत्री महिला की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने सभी संगठनों के पदाधिकारियों से शीघ्र ही अपनी कार्यकारिणी बनाकर घोषित करने को कहा। मुकेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन से संबंध हो, मगर उद्देश्य व्यापारी हित ही होना चाहिए। कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed