{"_id":"62b0bb863835e81f1523436d","slug":"pradarshan-farrukhabad-news-agnipath-farrukhabad-news-knp703414723","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर आरपीएफ व ट्रैक के किनारे पुलिस मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर आरपीएफ व ट्रैक के किनारे पुलिस मुस्तैद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का जायजा लेते सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ, जीआरपी और ट्रैक के किनारे थाना पुलिस मुस्तैद की गई है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार ने स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था देखी। कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस के चालक और गार्ड ने रविवार को हुए पथराव का मेमो नहीं दिया था। अब दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
सोमवार सुबह से ही श्यामनगर रेलवे क्रासिंग और रेलवे स्टेशन की ओर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पटरी किनारे आने वाले हर युवा पर पैनी नजर रही। सुबह करीब 10 बजे रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार और जीआरपी के साथ प्लेटफार्मों पर सुरक्षा प्रबंध देखे। कहा कि प्लेटफार्मों पर आने वाले युवाओं को अग्निपथ योजना की जानकारी दें।
सहायक सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि रविवार को पथराव की कोई सूचना नहीं है। किसी भी छोटी घटना होने पर भी ट्रेन के चालक और गार्ड अगले स्टेशन पर मेमो देते हैं, मगर कहीं भी मेमो नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन के स्टाफ के बयान दर्ज किए जाएंगे। किसी भी ट्रेन में कोई नुकसान की सूचना भी नहीं है। रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इधर, शहर के चौराहों, तिराहों और बस स्टैंड पर भी पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
चार को पकड़ा, एक को छोड़ा
कमालगंज। श्यामनगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन पर पथराव करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ लिया था। सोमवार को पुलिस ने जांच की तो पकड़े गए युवक के मोबाइल में एक व्हाट्सएप ग्रुप चलता मिला। इसमें क्षेत्र के कई युवक जुड़े थे, जो सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र के गांव गगनी निवासी धर्मेंद्र, खुदागंज निवासी सौरभ, ललित व जहानगंज क्षेत्र के गुलरिया निवासी मो. रियाज को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद धर्मेंद्र, सौरभ व रियाज का शांतिभंग में चालान कर दिया और ललित को छोड़ दिया। (संवाद)
प्रदर्शन की तैयारी में चार दबोचे
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को ट्रेन पर पथराव करने के प्रयास में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को पूछताछ में उनके चार अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने आठ नामजद और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। रविवार रात पुलिस ने दबिश देकर जहानगंज निवासी गौरव कुमार, थानाक्षेत्र के गांव सिरौंज निवासी चंदन, ऋषभ व फतेहगढ़ कोतवाली के गांव रम्पुरा राजा का नगला निवासी विकास कुमार उर्फ डम्पी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी देवरामपुर क्रासिंग से दिखाई है। (संवाद)
व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रदर्शन की बन रही थी योजना
पुलिस को एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित होने की सूचना मिली। उसमें शामिल युवक प्रदर्शन संबंधी मैसेज डाल रहे थे। पुलिस ने उस ग्रुप में मैसेज भेजने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी। पकड़े गए युवकों में ग्रुप के सदस्य भी शामिल हैं।
चार जोन व 13 सेक्टर में बांटा जिला
एसपी अशोक कुमार मीणा ने जिले में एक सुपर जोन, चार जोन, 13 सेक्टर और 56 क्लस्टर बनाए हैं। उन्होंने बताया कि हर स्तर पर अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। किसी भी स्थान पर विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलती है, तो सख्त कार्रवाई होगी। बताया कि अफसर और पुलिस कर्मी युवाओं और उनके अभिभावकों को अग्निपथ योजना के बारे में जागरूक भी करेंगे।