{"_id":"57682d854f1c1b9960b482fc","slug":"power-to-the-village-from-the-city-crashed-in-the-rain-aandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी- बारिश में शहर से गांव तक ध्वस्त हुई बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी- बारिश में शहर से गांव तक ध्वस्त हुई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ठंडी सड़क पावर हाउस के पास ट्रक के ऊपर गिरे पेड़ को हटाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी और बारिश से सोमवार को शहर से लेकर गांव तक की बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई। शहरी क्षेत्र में कई जगह तार टूटे तो ठंडी सड़क पावर हाउस के पास पेड़ टूटकर तार पर गिर गया। इस कारण देर शाम तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई ठप रही। शमसाबाद में पोल झुकने से तार आपस में उलझ गए। इससे कसबा क्षेत्र की बिजली सप्लाई को बंद करना पड़ा।
सोमवार शाम आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे ठंडी सड़क स्थित कब्रिस्तान के पास पेड़ टूटकर गिर पड़ा जिससे रेलवे फीडर की 11 हजार लाइन के तार टूट गए। पेड़ का आधा हिस्सा ट्रक पर होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। बारिश बंद होने के बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ को काट कर रास्ता साफ किया। 11 हजार लाइन के टूटे तारों को जोड़ने का काम शुरू कराया गया।
ट्रांसमिशन से लकूला, ठंडी सड़क और जसमई विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार लाइन का इंसुलेटर बारिश में जल गया। इस कारण तीनों उपकेंद्रों को मिलने वाली बिजली सप्लाई बंद होने से शहरी इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। इंसुलेटर को बदलवाने का काम शुरू कराया गया। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के फतेहगढ़ फीडर और मिल्क डेरी फीडर के तार कई जगह से टूट गए। इस कारण दोनों फीडरों से मोहल्ला को होने वाली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन
तारों को देर रात तक ठीक कराया गया। इस कारण पूरे शहर की बिजली सप्लाई देर रात तक ठप रही। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार नरसिंहपुर में 11 हजार लाइन का पोल तेज हवा और बारिश में झुक गया। इस कारण तार आपस मेें उलझ गए। इससे कसबा क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। एसएसओ सलीम ने बताया कि मंगलवार को तार और पोल ठीक कराया जाएगा। इसके बाद कस्बा क्षेत्र की बिजली सप्लाई शुरू की जा