{"_id":"008584a567fc5688016d53b58acaa379","slug":"power-in-the-new-year-will-zestfully-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगी चकाचक बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगी चकाचक बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल 2015 किसानों और शहरी क्षेत्र के लिए जर्जर तार, लो वोल्टेज और
विज्ञापन
लोकल फाल्ट की समस्या से निजात लेकर आ रहा है। किसानोें और शहरवासियों को
भरपूर बिजली आपूर्ति दिए जाने को पांच नए विद्युत केंद्र का निर्माण कराया
जाएगा। निर्माणाधीन दो विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई शुरू होगी। नगर पंचायत व
अन्य ब्लाकों के कस्बा क्षेत्र में बंच लाइन डालने का कार्य होगा।
ओवर लोड फीडर और ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। ग्रामीण अंचल में अब विद्युत सप्लाई के दौरान बार बार तार टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। कह सकते हैं कि सब कुछ ठीकठाक चला तो नए साल में लोगों को चकाचक बिजली मिलेगी।
सात सब स्टेशनों का होगा निर्माण
ग्रामीण और शहरी विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए सात विद्युत सब स्टेशनों का निर्माण होगा। ग्रामीण क्षेत्र में सलेमपुर, नहरैया, सिवारा, भटासा और शहरी क्षेत्र में पांचाल घाट के पास नया 33/11 विद्युत सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है।
पिछली साल स्वीकृत गैसिंगपुर और साहबगंज क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण 2015 में पूरा होगा। इससे विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
ब्लाकों के कस्बों में पडे़गी बंच लाइन
नगर पंचायत और ब्लाकों के कस्बा बिजली से जगमग होंगे। यहां जर्जर व पुराने बिजली के तारों को बदल कर बंच लाइन डलवाई जाएगी। इससे बिजली चोरी से निजात मिलेगी। इसका प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया गया है। शासन से प्रस्ताव पास होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
जर्जर हाईटेंशन लाइन और टूटे पोल बदलेंगे
ग्रामीण अंचलों में सालों पुरानी पड़ी हाईटेंशन लाइन बदली जाएंगी। पुराने तारों और टूटे पोलों को केंद्र सरकार की राजीव गांधी योजना के तहत बदलवाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जर्जर हाईटेंशन लाइन और टूटे पोल वाले इलाकों को चिह्नित करने का विभागीय अधिकारियों ने कार्य शुरू कर दिया है।
उपकेंद्रों पर नए फीडरों का होगा निर्माण
ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशनों के कई फीडर ओवर लोड हैं। इस कारण छोटे सा फाल्ट आने पर बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। नए साल में ओवरलोड फीडरों का लोड कम करने के लिए नए फीडरों का निर्माण कराया जाएगा। मंडल, नीबकरोरी, पुठरी, गढ़िया,
बराकेशव, जहानगंज, ढिलावल समेत अन्य ओवर लोड फीडरों के लोड कम करने को नए फीडरों का निर्माण होगा। नए ब्रेकर और ट्रिपिंग सिस्टम बनाया जाएगा।
हर किसी को कनेक्शन और मीटर
गांव में रहने वाले लोगों को कटिया डाल कर बिजली जलाने की जरूरत नहीं है। विभागीय अधिकारी हर किसी को कनेक्शन देेंगे और मीटर लगवाएंगे। मीटर रीडिंग के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान करना होगा। शासन के आदेश पर विभाग ने ग्रामीण इलाकाें में घरों में मीटर लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है।
मुख्य रोड से हटेंगे पोल
शहरी क्षेत्र में फतेहगढ़ फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और मोहल्लों में फैले तारों के जाल से शहरियाें को निजात मिलेगी। एआरपीडीआरपी योजना के तहत मुख्य मार्ग से पोल हटाने के बाद नए लगाय जा रहे हैं। दिए गए है। नए पोलों पर बिजली लाइन शिफ्ट होगी। मोहल्लों में बंच लाइन डालकर तारों का जाल समाप्त किया जाएगा।