{"_id":"58f1165d4f1c1b791ecf8529","slug":"potato-will-be-purchased-at-three-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर खरीदा जाएगा आलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर खरीदा जाएगा आलू
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
संभल के बाजार में बिकता आलू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों से आलू की सरकारी खरीद करने की जिम्मेदारी यूपीएसएस (उत्तर प्रदेश सहकारी समिति) को सौंपी गई है। कार्यदाई संस्था ने बताया कि तीन खरीद केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से 487 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू की खरीद की जाएगी। केंद्र तक आलू लाने के लिए किसानों को भाड़ा अपनी जेब से देना पड़ेगा। जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी नैपाल सिंह ने बताया कि जिले में यूपीएसएस की ओर से मंडी समिति सातनपुर, जहानगंज क्षेत्र की पकड़िया सोसाइटी व नवाबगंज क्षेत्र के मंझना में क्रय केंद्र खोले गए हैं।
अभी 2500 मैट्रिक टन आलू खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संस्था सीधे आलू खरीदेगी, जबकि जिला प्रशासन उसकी निगरानी करेगा। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने आलू खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जिला आलू एवं शाकभाजी अधिकारी, अपर जिला सहकारी अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शामिल हैं जो केंद्रों पर पहुंचकर खरीद की स्थिति का जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र पर किसान से आलू खरीदने के बाद केंद्र प्रभारी दो पर्चियां तैयार करेंगे। एक पर्ची किसान को दी जाएगी, दूसरी पर्ची केंद्र प्रभारी के पास रहेगी।
केंद्र पर आलू क्रय होने के तीन दिन बाद किसानों के बैंक खाते में भुगतान की धनराशि आरटीजीएस के जरिये हस्तांतरित की जाएगी। खरीदे गए आलू को कमालगंज क्षेत्र के प्रदीप उपासना कोल्डस्टोरेज में भंडारित कर सुरक्षित रखा जाएगा। यहां एक चेंबर अभी खाली है। जरूरत पड़ी तो अन्य जिलों में क्रय किया गया आलू भी यहां भंडारित हो जाएगा।