{"_id":"9c717e9f0f5c083d7007eeb68775ef83","slug":"potato-prices-increased-arrivals-from-crashing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवक बढ़ने से आलू के भाव धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवक बढ़ने से आलू के भाव धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर आलू मंडी में आलू की आवक बढ़ने से भाव धड़ाम हो गया। शनिवार को 250 से 331 रुपये पैकेट यानी 500 से 662 रुपये क्विंटल की दर से बिक्री हुई। शुक्रवार को 702 से 762 रुपये क्विंटल के भाव रहे थे।
आलू मंडी में आवक बढ़ने से भाव गिरने लगे हैं। शुक्रवार के मुकाबले 100 से 200 रुपये क्विंटल दाम गिरे हैं। शुक्रवार से पहले 802 से 902 रुपये क्विंटल आलू बिक रहा है। दो दिनों में दामों में खासी गिरावट आई है। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि 18 नवंबर को आलू मंडी का शुभारंभ हुआ था।
विज्ञापन
तब से गुरुवार तक मंडी में आलू की आवक 90 से 100 मोटर प्रतिदिन की थी। अचानक आलू की मंडी में आवक बढ़ने से आलू के भाव गिर गए हैं। फर्रुखाबाद के आलू की बिहार और बंगाल प्रांत से मांग हो रही है। इस वर्ष की तुलना में विगत वर्ष इन दिनों आलू का भाव 601 रुपये से 651 रुपये प्रति क्विंटल था। लागत के अनुरूप भाव न मिलने से किसान को करीब एक हजार रुपए प्रति बीघा का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
सातनपुर आलू मंडी में जिले के अलावा, कन्नौज, मैनपुरी, हरदोई व शाहजहांपुर जिलों से भी किसान आलू की बिक्री करने के लिए आते हैं। मंडी में आवारा जानवरों की समस्या है। यह आलू को नुकसान पहुंचाते हैं। रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। चहारदीवारी टूटी है। आलू आढ़ती एसोशिएसन केे अध्यक्ष सतीश वर्मा कहते हैं कि मंडी में रोशनी के लिए मंडी परिषद से पांच लाइटों की मांग की गई थी ।
यह लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल से पांच लाइटों की मांग करेंगे। मंडी में आवारा पशुओं की आवक को रोकने के लिए मंडी सचिव से टूटी बाउंड्री बाल बनवाने की मांग की थी। मंडी सचिव ने दीवार बनवाने के निर्माण विभाग को प्रस्ताव दे दिया है।