{"_id":"621fb79afc59a1256d1d6a50","slug":"potato-prices-gone-down-farrukhabad-news-knp6834868115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आलू की भरमार से फिर लगा जाम, भाव गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आलू की भरमार से फिर लगा जाम, भाव गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में बुधवार को भी आलू की बंपर आवक रही। इससे आलू का भाव 200 रुपये प्रति क्विंटल तक गिर गया। करीब 300 ट्रक से अधिक आलू आने से मंडी के बाहर एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। आढ़ती मंडी के बाहर ही आलू की तौल कर बिना गेटपास कटवाए मंडी शुल्क को चूना लगा रहे हैं।
शहर की सातनपुर मंडी में इन दिनों छह जनपदों का आलू आने से जाम लग रहा है। इससे भाव में भी गिरावट जारी है। बुधवार को मंडी में करीब 300 ट्रक से अधिक आलू पहुंचा। इससे मंडी में जाम लगने के साथ सेंट्रल जेल से लेकर मंडी के आगे तक एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। मंडी में 600 से लेकर 800
रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर आलू बिका। मंगलवार को 751 रुपये से लेकर 901 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर आलू बिका था। छट्टा आलू 951 रुपये प्रति क्विंटल पर बिका। इस आलू का भाव 901 से 1021 रुपये क्विंटल रहा था। जाम के चलते मंडी से आलू की उठान करने से खरीदारों ने भी हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
इनसेट...
पीसीएफ गोदाम परिसर व सड़क किनारे तौल
सातनपुर मंडी के सामने पीसीएफ गोदाम परिसर अवैध मंडी स्थल बन गया है। बुधवार को करीब 20 स्थानों पर कांटे लगाकर आढ़ती आलू की तौल कराते रहे। मंडी में उठान न हो पाने से आलू तौल में दिक्कत रही है। इससे मंडी से अधिक आलू की तौल पीसीएफ गोदाम परिसर व सड़क किनारे की गई। बिना गेटपास के ही मंडी शुल्क को चूना लगाकर व्यापारी आलू उठा ले गए। कृषि कानून वापस होने के बाद व्यापार चाहे मंडी के बाहर हो या अंदर, मंडी शुल्क वसूलने के आदेश हैं। इसके बावजूद मंडी प्रशासन शुल्क वसूलने में लापरवाही बरत रहा है। मंडी प्रशासन की ओर से गठित सचल दल ने बाहर हो रही तौल देखने के बावजूद व्यापारियों का गेट पास नहीं कटवाया।
इनसेट...
आज मंडी में आलू न लाएं किसान
मंडी में लगे जाम से खरीदे जा चुके आलू की आढ़तों से उठान नहीं हो पा रही है। इससे अब आलू की तौल होने में भी दिक्कत आ रही है। जाम खुलवाने के लिए आलू आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर वर्मा रिंकू व अन्य आढ़तियों ने किसानों से गुरुवार को मंडी में आलू न लाने की अपील की है।