{"_id":"61b24939e72fd30ef5711820","slug":"potato-laden-tractor-trolley-damaged-due-to-jam-on-the-highway-farrukhabad-news-knp668673662","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से हाइवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से हाइवे पर लगा जाम
विज्ञापन
इटवा-बरेली हाइवे पर एआटीओ कार्यालय के पास लगा जाम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। आलू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खराब होने से बरेली-इटावा हाईवे पर गुुरुवार को जाम लग गया। जाम में स्कूली बच्चों को वाहन भी फंस गए। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को धक्का देकर सड़क के किनार कराया। दो घंटे में यातायात सुचारु हो सका।
नेकपुर कलां स्थित एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस के लिए आए वाहन बरेली-इटावा हाइॅवे के दोनों ओर थे। सेंट्रल जेल की ओर से आलू लादकर ला रही ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर खराब हो गई। ड्राइवर ने ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाइक निकलना भी मुश्किल गया।
लोगों की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर खड़े लोगों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को धक्का देकर किनारे कराया। इसके बाद एक तरफ से वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंची और जाम खुलवाकर यातायात व्यवस्था का दुुरुस्त कराया।