फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   postive marij bharti na kiye to fir

कोरोना मरीजों को नहीं दिया इलाज, तो होगी एफआईआर

Sun, 25 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
postive marij bharti na kiye to fir
फर्रुखाबाद। जिले के निजी अस्पतालों को डीएम ने कोविड मरीज भर्ती करने के आदेश दिए हैं। इलाज न देने वाले अस्पताल संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने एक अस्पताल में 10 से 20 मरीज भर्ती करने की क्षमता निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को शहर के 14 निजी अस्पताल व नर्सिंगहोम संचालकों को संक्रमित मरीजों के लिए बेड तैयार करने के आदेश दिए हैं। संक्रमित मरीजों से इलाज के नाम पर शासन से निर्धारित शुल्क से किसी भी दशा में अधिक वसूली न की जाए। अस्पतालों की क्षमता के अनुसार बेडों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

तैयार होंगे 200 बेड
जिलाधिकारी ने शहर के आठ निजी अस्पतालों में 10-10 और छह अस्पतालों में 20-20 मरीजों के लिए कुल 200 बेड तैयार करने के आदेश दिए। इसमें आवास विकास स्थित द केयर हास्पिटल, माया हास्पिटल, ग्लोबल हास्पिटल, गायत्री नर्सिंगहोम, ब्रह्मदत्त द्विवेदी मेमोरियल हास्पिटल, केपी सिंह हास्पिटल फतेहगढ़, बीएलएम हास्पिटल, डॉ. दास नर्सिंगहोम में 10-10 संक्रमित मरीज भर्ती किए जाएंगे। जबकि दि सिटी हास्पिटल, प्रयाग नारायण हास्पिटल, तिवारी मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल, आरके हास्पिटल, माधव मैक्स मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल, वेदांता हास्पिटल में 20-20 मरीज भर्ती करने के लिए बेड तैयार होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed