{"_id":"65dcd47c6e861ae59803a559","slug":"popcorn-machines-arrived-non-standard-manager-sent-report-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-108720-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अमानक आईं पॉपकार्न मशीनें, प्रबंधक ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अमानक आईं पॉपकार्न मशीनें, प्रबंधक ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जरूरतमंद लोगों को मुफ्त बांटे जाने के लिए भिजवाई गईं पॉपकार्न मशीनें ठेकेदार ने अमानक भिजवा दीं। इस पर जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराते हुए मशीनें वितरित करने का मार्गदर्शन मांगा है। वहीं, चयनित 10 लाभार्थियों के बजाए नौ के लिए ही मशीनें भिजवाई गईं। दोना-पत्तल और इलेक्ट्रानिक चाक मशीनें अभी तक जनपद को उपलब्ध नहीं हुई हैं।
वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड की ओर से जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय फर्रुखाबाद में 30 इलेक्ट्रानिक चाक मशीन और 10-10 दोना-पत्तल व पॉपकार्न मशीन लाभार्थियों को मुफ्त दिए जाने के लिए आवेदन लिए गए थे। इलेक्ट्रानिक चाक मशीन के लिए 51, दोना-पत्तल के लिए 24 और पाॅपकार्न मशीन के लिए 21 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। इनमें दोना-पत्तल और पॉपकार्न मशीन के लिए 10-10 लाभार्थियों का चयन कर सूची जिला खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय लखनऊ भिजवाई गई थी।
करीब पखवाड़ा भर पहले पॉपकार्न की नौ मशीनें जिला खादी ग्रामोद्योग कार्यालय ठंडी सड़क कार्यालय भिजवाई गईं। मगर जो मशीनें भिजवाई गईं, वह अमानक हैं। सटैंड में लगने वाले चार पहियों के स्थान पर तीन ही भेज गए हैं।
विज्ञापन
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी इंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि पॉपकार्न मशीनें ठेकेदार ने अमानक भिजवाई हैं। इसकी जानकारी जिला मुख्यालय लखनऊ भिजवा दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ही वितरण किया जाएगा। जनपद से दस लाभार्थियों की सूची भेजी गई थी, लेकिन नौ पॉपकार्न मशीनें ही आई हैं। दोना-पत्तल और चाक मशीनें आना अभी बाकी हैं।